UP Rape Case: उत्तर प्रदेश में किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के मनियर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी को कथित रूप से अगवा कर तेलंगाना ले जाकर उसके साथ बलात्कार करने के आरोप में पुलिस ने बुधवार को आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है .
बलिया, 8 दिसंबर : उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के मनियर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी को कथित रूप से अगवा कर तेलंगाना ले जाकर उसके साथ बलात्कार करने के आरोप में पुलिस ने बुधवार को आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है . पुलिस ने इसकी जानकारी दी . बांसडीह की पुलिस उपाधीक्षक प्रीति त्रिपाठी ने बुधवार को बताया कि मनियर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 16 वर्षीया किशोरी को तीन महीने पहले गत 10 सितम्बर को आकाश राजभर नाम के युवक ने कथित तौर पर अगवा कर लिया था .
प्रीति ने बताया कि इस मामले में आकाश के खिलाफ 10 सितम्बर को किशोरी की मां की शिकायत पर अगवा करने का मामला दर्ज किया गया है . उन्होंने बताया कि पुलिस ने मंगलवार को किशोरी को बरामद कर लिया . किशोरी ने बयान दिया है कि आकाश अगवा कर उसे तेलंगाना ले गया तथा तीन महीने तक लगातार उसके साथ दुष्कर्म किया, जिससे वह गर्भवती हो गई है . यह भी पढ़ें : CDS Bipin Rawat Helicopter Crash: हेलिकॉप्टर हादसे पर गुरुवार को संसद में बयान देंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
उन्होंने बताया कि किशोरी के बयान पर मुकदमें में धाराओं की बढोत्तरी की गई है . पुलिस ने आरोपी आकाश राजभर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है . पुलिस ने किशोरी को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है .
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 08, 2021 05:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

