विदेश की खबरें | लंदन में बकिंघम पैलेस के पास कुल्हाड़ी लेकर घूम रहा व्यक्ति गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. मेट्रोपोलिटन पुलिस ने यहां बकिंघम पैलेस के पास कुल्हाड़ी लेकर घूम रहे एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
लंदन, 14 अप्रैल मेट्रोपोलिटन पुलिस ने यहां बकिंघम पैलेस के पास कुल्हाड़ी लेकर घूम रहे एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
स्कॉटलैंड यार्ड ने कहा कि यह मंगलवार शाम व्यक्ति ‘द मॉल’ के पास पाया गया और उसे गश्त कर रहे अधिकारियों ने पकड़ लिया। यह एक व्यस्त मार्ग है और वह ट्रैफलगर स्कवायर से शाही महल की ओर जाता है।
रोके जाने पर संदिग्ध व्यक्ति कथित तौर पर अपने घुटने के बल बैठ गया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
स्कॉटलैंड यार्ड ने एक बयान में कहा, ‘‘सशस्त्र अधिकारी पास में ही पड़ोस में थे। अधेड़ उम्र के इस व्यक्ति को एक धारदार हथियार रखने के संदेह में गिरफ्तार कर लिया गया। ’’
बयान में कहा गया है, ‘‘कोर्ट चोट लगने की खबर नहीं है। इस व्यक्ति को पूछताछ के लिए चेरिंग क्रॉस पुलिस थाना ले जाया गया।’’
इस घटना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की गई, जिनमें छह अधिकारी डाउनिंग स्ट्रीट के पिछले प्रवेश द्वार के करीब संदिग्ध व्यक्ति को घेरे नजर आ रहे हैं।
मेट्रोपोलिटन पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और इस घटना को फिलहाल आतंकवाद से जोड़ कर नहीं देखा जा रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 14, 2021 08:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

