एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बिहार के पूर्णिया में आभूषण के शोरूम से गहने लूटने का आरोपी हरिद्वार से गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने बिहार के पूर्णिया जिले में आभूषणों के एक शोरूम से एक साल पहले 3.70 करोड़ रुपए के गहने लूटने के एक आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया।

देश की खबरें | बिहार के पूर्णिया में आभूषण के शोरूम से गहने लूटने का आरोपी हरिद्वार से गिरफ्तार

देहरादून, 13 जुलाई उत्तराखंड विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने बिहार के पूर्णिया जिले में आभूषणों के एक शोरूम से एक साल पहले 3.70 करोड़ रुपए के गहने लूटने के एक आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया।

एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने यहां बताया कि पिछले साल जुलाई में हुई लूट की इस घटना के बाद से फरार राहुल उर्फ मोहम्मद शाकिब को हरिद्वार जिले के पिरान कलियार क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया जहां वह नाम बदलकर रह रहा था ।

उन्होंने बताया कि पूर्णिया जिले के खजांची हाट क्षेत्र में स्थित ‘तनिष्क’ के शोरूम से सुबोध गिरोह के छह सदस्यों ने 26 जुलाई 2024 को हथियारों के बल पर 3.70 करोड़ रुपये के गहने लूट लिए थे।

उन्होंने बताया कि इस घटना का एक आरोपी चुनमुन झा पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था तथा अन्य चार आरोपी जेल में बंद है जबकि शाकिब घटना के बाद से फरार था।

भुल्लर ने बताया कि उत्तराखंड एसटीएफ को बिहार एसटीएफ से सूचना मिली थी कि शाकिब कलियार थाना क्षेत्र में रह रहा है।

उन्होंने बताया कि इस सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए शाकिब का पता लगाया गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया ।

भुल्लर के अनुसार, जानकारी मिली है कि शाकिब ने चुनमुन झा तथा गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर 2021 में बिहार में लोक जनशक्ति पार्टी के एक नेता की हत्या भी की थी जिसके लिए वह दो वर्ष की जेल की सजा भी काट चुका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2025 11:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).