देश की खबरें | सौतेले भाई की हत्या करने और डेढ़ करोड़ का सोना लूटने वाला गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. एक वाहन चालक की सहायता से अपने सौतेले भाई की कथित तौर पर गोली मार कर हत्या करने और डेढ़ करोड़ रुपये के सोने ले कर भागने वाले एक व्यक्ति को ठाणे जिले से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

ठाणे, 28 सितंबर एक वाहन चालक की सहायता से अपने सौतेले भाई की कथित तौर पर गोली मार कर हत्या करने और डेढ़ करोड़ रुपये के सोने ले कर भागने वाले एक व्यक्ति को ठाणे जिले से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपियों ने सोना चुराने के बाद हत्या इस प्रकार की कि वह चोरी के मकसद से की गई वारदात लगे।

यह भी पढ़े | Farm Bills 2020: राजपथ पर ट्रैक्टर जलाना खतरनाक साजिश, बीजेपी ने कांग्रेस नेताओं के खिलाफ की शिकायत.

अधिकारी ने कहा कि आरोपियों ने हत्या करने के बाद साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को वाशी क्रीक में फेंक दिया।

पुलिस उपायुक्त एसएस बुरसे ने कहा, “ठाणे महानगर पालिका के कारपोरेटर माणिक पाटिल का बेटा राकेश पाटिल 20 सितंबर को लापता हो गया था। घर से डेढ़ करोड़ रुपये कीमत का 3.7 किलोग्राम सोना भी गायब था। इसके बाद राकेश की पत्नी ने कासरवडवली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।”

यह भी पढ़े | IPL2020: मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को पहले बल्लेबाजी का न्योता: 28 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा, “राकेश के माता पिता जब अस्पताल से घर पहुंचे तो उन्होंने पाया कि सोना चोरी हो गया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उन्हें अपने लापता बेटे पर शक है। गोपनीय सूचना के आधार पर हमने उनके पारिवारिक वाहन चालक गौरव सिंह को हिरासत में ले लिया जो राकेश की स्कूटर चलाते देखा गया था।”

अधिकारी ने कहा कि सिंह ने पुलिस को बताया कि संपत्ति के विवाद को लेकर राकेश के सौतेले भाई सचिन पाटिल ने उसकी हत्या की और दोनों ने घर से सोना इसलिए चुराया ताकि ऐसा लगे कि मामला चोरी का है।

कासरवडवली पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक किशोर खैरनार ने कहा, “उन्होंने शव वाशी क्रीक में फेंक दिया। सिंह को 23 सितंबर को गिरफ्तार किया गया और काफी तलाश करने के बाद पाटिल को पकड़ा जा सका क्योंकि वह मोबाइल फोन इस्तेमाल नहीं करता था।”

खैरनार ने कहा, “सचिन को 26 सितंबर को गिरफ्तार किया जब उसके उल्वे जाने की सूचना मिली। उसने कहा कि वह अपने पिता के साथ रह रहा था और जब उसके पिता राकेश को भी घर में ले आए तब वह परेशान हो गया। सचिन ने कहा कि उसे संपत्ति में राकेश को भी हिस्सा मिलने का डर था।”

पुलिस ने कहा कि सचिन कारपोरेटर की तीसरी पत्नी से हुआ बेटा है।

उन्होंने कहा, “हमने 3.7 किलोग्राम सोना और वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद किया है। सचिन ने इस काम के लिए सिंह को दो लाख रुपये देने का वादा किया था।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू