एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | हत्या के प्रयास के मामले में वांछित अपराधी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बाहरी दिल्ली के बरवाला रोड पर पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद हत्या के प्रयास के एक मामले में वांछित एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | हत्या के प्रयास के मामले में वांछित अपराधी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

नयी दिल्ली, छह जुलाई बाहरी दिल्ली के बरवाला रोड पर पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद हत्या के प्रयास के एक मामले में वांछित एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि प्रेम नगर पुलिस थाने में आरोपी सनी डबास के खिलाफ मामला दर्ज है। वह डकैती, लूट और हत्या के प्रयास सहित 26 मामलों में शामिल है।

यह भी पढ़े | घर के बाहर मास्क नहीं पहनने पर जुर्माने के साथ ही देनी होगी कोरोना योद्धा के रूप में ड्यूटी.

अधिकारियों ने कहा कि रविवार रात को हुई मुठभेड़ में डबास घायल हो गया लेकिन उसकी हालत स्थिर बताई गई है।

उन्होंने कहा कि मुठभेड़ में कोई पुलिस कर्मी घायल नहीं हुआ।

यह भी पढ़े | दिल्ली एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती मरीज ने चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या की: 6 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पुलिस ने बताया कि 29 मई को खेत से लौट रहे खेरा खुर्द निवासी भीम सिंह को हमलावरों ने गोली मार दी थी। सिंह को मनीष नाम के एक व्यक्ति पर संदेह था क्योंकि उन दोनों के बीच भूमि विवाद चल रहा था।

पुलिस ने कहा कि पूछताछ के दौरान मनीष ने डबास का नाम लिया।

पूछताछ के दौरान, उसने दो और लोगों को मारने की अपनी योजना का खुलासा किया। उनमें से एक कुतुब गढ़ निवासी है जिसने मई में डबास के चचेरे भाई को पीट दिया था और दूसरे व्यक्ति के साथ जुए को लेकर उसका विवाद था।

उसने मनीष के साथ एक सौदा किया था कि अगर वह सिंह को मारने में उसकी मदद करता है, तो मनीष दो लोगों को मारने में उसकी मदद करेगा। मनीष की गिरफ्तारी के बाद से डबास अपनी योजनाओं को अंजाम देने के लिए एक साथी की तलाश कर रहा था।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से एक पिस्तौल, दो कारतूस, पांच मैग्जीन के साथ एक देसी पिस्तौल, दो खाली कारतूस और एक बाइक बरामद की गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 06, 2020 04:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).