नयी दिल्ली, 15 जून रेलवे ज्यादा तापमान वाले इलाके में कोविड-19 के पृथक-वास डिब्बे के भीतर मरीजों के लिए ज्यादा सुविधाजनक माहौल बनाने के लिए कोच की छत को ठंडा रखने की व्यवस्था करेगा। रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष वी के यादव ने सोमवार को इस बारे में बताया।
रेलवे ने चार राज्यों में अब तक 204 पृथक-वास डिब्बे लगाए हैं । ट्रेनों के ये डिब्बे कोविड-19 के देखभाल केंद्र के तौर पर काम करेंगे ।
यह भी पढ़े | कोरोना के कर्नाटक में 213 नए मरीज पाए गए: 15 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
रेलवे के पृथक-वास वार्ड में सभी डिब्बे गैर वातानुकूलित होंगे ।
यादव ने कहा, ‘‘जिन इलाकों में तापमान बहुत ज्यादा है वहां पर डिब्बों के भीतर तापमान कम करने के लिए व्यवस्था की जाएगी।’’
यह भी पढ़े | पाकिस्तान में लापता हुए भारतीय उच्चायोग के दो अधिकारी, MEA ने पाक उच्चायुक्त को किया तलब.
उन्होंने कहा कि एक मई से रेलवे ने 4450 श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करते हुए 60 लाख प्रवासी मजदूरों को उनके गृह राज्य पहुंचाया है ।
उन्होंने कहा कि मौजूदा सारी स्वास्थ्य सुविधाएं इस्तेमाल हो जाने की स्थिति में कोविड-19 डिब्बों को तैनात किया जा रहा है । उन्होंने कहा कि संदिग्ध और पुष्ट मरीजों को अलग-अलग रखा जाएगा ।
उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार के अनुरोध के बाद मुंबई में सीमित तौर पर उपनगरीय सेवा शुरू की गयी है । इसके तहत मध्य रेलवे में 100 जोड़ी, पश्चिमी रेलवे में 73 जोड़ी ट्रेनों की सेवा शुरू की गयी है । केवल जरूरी सेवा से जुड़े लोग ही इन ट्रेनों में सफर कर पाएंगे ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY