एजेंसी न्यूज

Karnataka: कर्नाटक के करीब 30 छात्रों को यूक्रेन से सुरक्षित निकाला गया: सरकार

कर्नाटक सरकार ने रविवार को कहा कि राज्य के करीब 30 छात्रों को युद्धग्रस्त यूक्रेन से सुरक्षित निकाल लिया गया है. कर्नाटक राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (केएसडीएमए) ने कहा कि अब तक प्राप्त अभिवदेन के अनुसार, लगभग 397 लोग यूक्रेन में फंसे हुए हैं, जिनमें से 129 लोग बेंगलुरु से हैं.

Karnataka: कर्नाटक के करीब 30 छात्रों को यूक्रेन से सुरक्षित निकाला गया: सरकार
रोमानिया से दूसरा विमान रवाना (Photo Credits ANI)

बेंगलुरु, 27 फरवरी : कर्नाटक सरकार ने रविवार को कहा कि राज्य के करीब 30 छात्रों को युद्धग्रस्त यूक्रेन से सुरक्षित निकाल लिया गया है. कर्नाटक राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (केएसडीएमए) ने कहा कि अब तक प्राप्त अभिवदेन के अनुसार, लगभग 397 लोग यूक्रेन में फंसे हुए हैं, जिनमें से 129 लोग बेंगलुरु से हैं. केएसडीएमए के नोडल अधिकारी और आयुक्त मनोज राजन ने एक बयान में कहा, ''यूक्रेन के कीव में स्थित भारतीय दूतावास ने फंसे हुए भारतीय नागरिकों को निकालना शुरू कर दिया है.

'ऑपरेशन गंगा' के तहत संचालित निकासी उड़ानों के जरिये यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को सीमावर्ती देशों- रोमानिया, बुडापेस्ट, बुखारेस्ट, आदि के माध्यम से निकालने का काम शुरू कर दिया गया है. कर्नाटक के लगभग 30 छात्रों को सुरक्षित निकाल लिया गया है.'' यह भी पढ़ें : UP Election 2022: पीएम मोदी का बड़ा हमला, कहा- इस बार का चुनाव घोरपरिवादियों और घनघोर राष्ट्रभक्तों के बीच हैं

इस बीच, 12 छात्रों का पहला समूह आज सुबह 8.40 बजे मुंबई से बेंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचा. केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी, राज्य के राजस्व मंत्री आर अशोक और नोडल अधिकारी राजन ने यहां हवाई अड्डे पर पहुंचने वाले छात्रों का स्वागत किया.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 27, 2022 03:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).