देश की खबरें | महाराष्ट्र से विशेष ट्रेनों के जरिए करीब 10 लाख श्रमिकों को उनके गृह राज्यों में पहुंचाया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए लागू लॉकडाउन के दौरान महाराष्ट्र से अब तक 696 श्रमिक विशेष ट्रेनों से 9.82 लाख प्रवासी श्रमिकों को उनके गृह राज्यों में पहुंचाया गया। राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने बुधवार को यह जानकारी दी ।

जियो

मुंबई, 27 मई कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए लागू लॉकडाउन के दौरान महाराष्ट्र से अब तक 696 श्रमिक विशेष ट्रेनों से 9.82 लाख प्रवासी श्रमिकों को उनके गृह राज्यों में पहुंचाया गया। राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने बुधवार को यह जानकारी दी ।

रेलवे ने उत्तर प्रदेश और बिहार के लिए अधिकतर ट्रेनों को परिचालन किया।

यह भी पढ़े | कोरोना वायरस के झारखंड में अब तक कुल मामले 458: 27 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

देशमुख के हवाले से एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि उत्तर प्रदेश के लिए 374 ट्रेनें भेजी गयीं, जबकि बिहार, मध्यप्रदेश, झारखंड, कर्नाटक और ओडिशा के लिए क्रमश: 169, 33,30, छह और 13 ट्रेनों का परिचालन हुआ।

उन्होंने बताया कि राजस्थान, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ के लिए क्रमश: 15, 33 और छह ट्रेनें भेजी गयी।

यह भी पढ़े | कोरोना संकट: एक मई से 3,604 श्रमिक विशेष ट्रेनों से 48 लाख से अधिक प्रवासियों को ले जाया गया.

देशमुख ने बताया कि छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, लोकमान्य तिलक टर्मिनस और पनवेल रेलवे स्टेशनों से क्रमश: 111, 112 और 42 ट्रेनों के जरिए श्रमिकों को उनके गृह राज्यों में भेजा गया।

देशमुख ने बताया कि अब तक 9.82 लाख प्रवासी श्रमिकों को महाराष्ट्र से उनके गृह राज्यों में विशेष ट्रेनों से पहुंचाया गया। इसके अलावा अन्य स्टेशनों से भी ट्रेनों का परिचालन हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान