देश की खबरें | अर्नब ने खुदकुशी मामले में आरोप-पत्र दायर करने पर रोक की मांग की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी ने बृहस्पतिवार को बंबई उच्च न्यायालय के समक्ष एक अत्यावश्यक याचिका दायर कर 2018 के अनवय नाइक को खुदकुशी के लिये उकसाने के मामले में आरोप-पत्र दायर करने और आगे की जांच पर रोक लगाने की मांग की है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, तीन दिसंबर रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी ने बृहस्पतिवार को बंबई उच्च न्यायालय के समक्ष एक अत्यावश्यक याचिका दायर कर 2018 के अनवय नाइक को खुदकुशी के लिये उकसाने के मामले में आरोप-पत्र दायर करने और आगे की जांच पर रोक लगाने की मांग की है।

याचिका में कहा गया कि मामले की सीआईडी द्वारा फिर से जांच कराने का आदेश देने वाले महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख को ऐसा करने का कोई अधिकार नहीं है क्योंकि रायगढ़ जिले में अलीबाग पुलिस द्वारा पिछली जांच गत वर्ष ही बंद कर दी गई थी।

यह भी पढ़े | Covid-19 Health Workers Protest: 3 महीने तक नौकरी पर रखे कोविड हेल्थ वर्कर्स जॉब से बर्खास्त, विरोध प्रदर्शन पर पुलिस ने बरसायी लाठियां.

इस मामले में आरोपियों में से एक गोस्वामी को अलीबाग पुलिस द्वारा पिछले महीने गिरफ्तार किया गया था। उन्हें उच्चतम न्यायालय से जमानत मिली थी।

चार नवंबर को हुई अपनी गिरफ्तारी को अवैध करार देते हुए गोस्वामी ने अपनी याचिका में उच्च न्यायालय से अनुरोध किया कि मामले की जांच सीबीआई या किसी दूसरी स्वतंत्र एजेंसी को स्थानांतरित की जाए।

यह भी पढ़े | Farmers Protest: किसानों और सरकार के बीच चली बैठक में नहीं निकला कोई हल, अब 5 दिसंबर को फिर होगी बातचीत.

याचिका में आरोप लगाया गया कि महाराष्ट्र सरकार ने इस साल मई में बदले की भावना से मामले की फिर से जांच कराने का आदेश दिया था।

आंतरिक सज्जाकार अनवय नाइक और उनकी मां कुमुद नाइक ने कथित तौर पर गोस्वामी व दो अन्य की कंपनियों द्वारा बकाये का भुगतान नहीं किये जाने की वजह से 2018 में खुदकुशी कर ली थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\