देश की खबरें | नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में सेना का जेसीओ शहीद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास रविवार को पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में सेना के एक जूनियर कमीशन अधिकारी (जेसीओ) शहीद हो गए।
जम्मू, 30 अगस्त जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास रविवार को पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में सेना के एक जूनियर कमीशन अधिकारी (जेसीओ) शहीद हो गए।
एक रक्षा प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि नौशेरा सेक्टर में सीमा पार से बिना उकसावे के गोलीबारी की गई जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया।
प्रवक्ता ने कहा कि “संघर्ष विराम समझौते का बिना उकसावे के उल्लंघन” किया गया जिसमें नायब सूबेदार राजविंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में उनकी मृत्यु हो गई।
प्रवक्ता ने कहा, “नायब सूबेदार सिंह बहादुर और निष्ठावान सैनिक थे। कृतज्ञ राष्ट्र उनके सर्वोच्च बलिदान को हमेशा याद रखेगा।”
सिंह के परिवार में उनकी पत्नी और बेटी है।
प्रवक्ता ने कहा कि नायब सूबेदार सिंह का पार्थिव शरीर सोमवार सुबह उनके गृह नगर अमृतसर ले जाया जाएगा।
सूत्रों ने कहा कि भारतीय सेना द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना को भी क्षति पहुंची है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 30, 2020 04:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

