एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | सेना प्रमुख ने अंबाला स्थित खड़ग कोर का दौरा किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने सोमवार को अंबाला स्थित खड़ग कोर का दौरा किया और इसकी सुरक्षा एवं संचालन तैयारियों का जायजा लिया। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

देश की खबरें | सेना प्रमुख ने अंबाला स्थित खड़ग कोर का दौरा किया
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 19 अक्टूबर सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने सोमवार को अंबाला स्थित खड़ग कोर का दौरा किया और इसकी सुरक्षा एवं संचालन तैयारियों का जायजा लिया। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

द्वितीय कोर को खड़ग कोर के नाम से जाना जाता है जो भारतीय सेना की एक काफी महत्वपूर्ण इकाई है जिसके पास अद्भुत युद्ध क्षमता है। इस कोर के पास पाकिस्तान के साथ किसी भी सैन्य संघर्ष की स्थिति से निपटने की जिम्मेदारी है।

यह भी पढ़े | MP bypolls 2020: आइटम विवाद पर मध्य प्रदेश में शुरू हुआ पत्र युद्ध, कमलनाथ ने लिखी शिवराज को चिठ्ठी.

सेना प्रमुख ने अंबाला में वायु सेना के अड्डे का भी दौरा किया और दोनों बलों के बीच सामंजस्य की प्रशंसा की।

सेना ने कहा कि जनरल नरवणे ने अंबाला कैंट का दौरा किया ताकि खड़ग कोर की सुरक्षा और संचालन तैयारियों का जायजा लिया जा सके।

यह भी पढ़े | Fact Check: वायरल खबर में दावा, सामान्य वर्ग के छात्रों की UPSC सिविल परीक्षा देने की उम्र 32 से घटकर 26 वर्ष होने जा रही है, जानें वायरल खबर की सच्चाई.

इसने बताया कि सेना प्रमुख को जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल एस एस महल ने स्थिति से अवगत कराया और बाद में उन्होंने कोर के कमांडरों के साथ वार्ता की।

सेना ने बयान जारी कर कहा, ‘‘उन्होंने इकाई की उच्च स्तर की संचालन तैयारियों की प्रशंसा की और कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में इकाई की तरफ से अपनाए जा रहे सुरक्षा उपायों की प्रशंसा की।’’

इसने कहा कि जनरल नरवणे ने सभी रैंक से कहा कि ‘‘उत्साह’’ के साथ काम करना जारी रखें और भविष्य की किसी भी संचालन चुनौतियों के लिए तैयार रहें।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 19, 2020 09:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).