एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | थलसेना प्रमुख नरवणे पूर्वोत्तर क्षेत्र के तीन दिवसीय दौरे पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. थल सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे पूर्वोत्तर क्षेत्र में सुरक्षा की स्थिति की समीक्षा के लिए तीन दिवसीय दौरे पर हैं। एक रक्षा अधिकारी ने मंगलवार को इस बारे में बताया।

देश की खबरें | थलसेना प्रमुख नरवणे पूर्वोत्तर क्षेत्र के तीन दिवसीय दौरे पर
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, 24 नवंबर थल सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे पूर्वोत्तर क्षेत्र में सुरक्षा की स्थिति की समीक्षा के लिए तीन दिवसीय दौरे पर हैं। एक रक्षा अधिकारी ने मंगलवार को इस बारे में बताया।

रक्षा अधिकारी ने बताया कि सोमवार को नगालैंड में दीमापुर पहुंचने के बाद थल सेना प्रमुख को सेना के अधिकारियों ने उत्तरी सीमा के साथ ही असम, नगालैंड, मणिपुर और अरूणाचल प्रदेश में सेना की संचालन तैयारियों के बारे में अवगत कराया।

यह भी पढ़े | Maharashtra: महाराष्ट्र में एक बार फिर से लग सकता है लॉकडान? स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा- अभी तक ऐसा विचार नहीं.

अधिकारी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि थल सेना प्रमुख को नगा शांति वार्ता की प्रगति से भी वाकिफ कराया गया।

नरवणे ने मंगलवार को नगालैंड और मणिपुर में सेना और असम राइफल्स के विभिन्न मुख्यालयों का दौरा किया और जमीनी हालात से अवगत हुए ।

यह भी पढ़े | Punjab: राज्यपाल के प्रिंसिपल सेक्रेटरी समेत राजभवन के छह कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए.

बयान में कहा गया, ‘‘थल सेना प्रमुख ने सुदूर क्षेत्रों में तैनात सैनिकों से बातचीत की और संचालन तैयारियों, मनोबल और जनता अनुकूल अभियानों के लिए उनकी सराहना की।’’

नरवणे ने नगालैंड के राज्यपाल आर एन रवि और मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो से राज्य में सुरक्षा की मौजूदा स्थिति पर बातचीत की।

थल सेना प्रमुख बुधवार को असम राइफल्स द्वारा चलाए जाने वाले कोहिमा अनाथालय के नए आवासीय परिसर का उद्घाटन करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 24, 2020 10:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).