देश की खबरें | सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे का लखनऊ दौरा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सेना प्रमुख, जनरल एमएम नरवणे ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की । एक सरकारी प्रवक्ता ने इसकी जानकारी दी ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

लखनऊ, सात अगस्त सेना प्रमुख, जनरल एमएम नरवणे ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की । एक सरकारी प्रवक्ता ने इसकी जानकारी दी ।

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि ''दोनो के बीच शिष्टाचार भेंट वार्ता थी । मुख्यमंत्री ने सेना प्रमुख को एक प्रतीक चिन्ह भी भेंट किया ।''

यह भी पढ़े | दिल्ली एम्स में भर्ती 12 साल की रेप पीड़िता की हालत गंभीर, ICU में किया गया शिफ्ट: 7 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

सेना ने बयान जारी कर बताया, ''सेना प्रमुख, जनरल एमएम नरवणे ने शुक्रवार को लखनऊ छावनी स्थित मुख्यालय मध्य कमान का दौरा किया।''

बयान में बताया गया कि सेना प्रमुख को मध्य कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल आई एस घुमन द्वारा सैन्य आपरेशनल और प्रशासनिक दोनों पहलुओं पर जानकारी दी गई।

यह भी पढ़े | Congress Attacks on Modi Govt's New Education Policy: कांग्रेस का मोदी सरकार पर तंज, कहा- BJP सरकार द्वारा लाई शिक्षा नीति जमीनी हकीकत से दूर.

जनरल नरवणे ने मध्य क्षेत्र में सैन्य बलों की क्षमता वृद्धि और आपरेशनल प्रभावशीलता और बुनियादी ढांचे का विकास सुनिश्चित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने ऑपरेशन तैयारियों के उच्च स्तर को प्राप्त करने के लिए मध्य कमान की प्रशंसा की।

बयान में बताया गया कि लखनऊ से प्रस्थान करने से पहले जनरल नरवणे ने उप्र की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से भी मुलाकात की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\