देश की खबरें | जम्मू के शिविर में सेना के कैप्टन का निधन

जम्मू, दो फरवरी जम्मू के एक शिविर के अंदर ‘‘चिकित्सा कारणों’’ से सेना के एक कैप्टन का निधन हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश के रहने वाले कैप्टन रुद्र प्रताप सिंह अखनूर सैन्य छावनी में शनिवार देर रात बेहोश हो गए थे, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उन्होंने बताया कि अधिकारी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

जम्मू स्थित ‘व्हाइट नाइट कोर’ के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल नवीन सचदेवा सहित अन्य जवानों ने अधिकारी के परिवार के प्रति संवेदनाएं जाहिर कीं।

सेना ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘जीओसी व्हाइट नाइट कोर और सभी रैंक के अधिकारी कैप्टन रुद्र प्रताप सिंह के चिकित्सा कारणों से हुए दुर्भाग्यपूर्ण निधन पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।’’

सेना ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, "हम दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवार के साथ खड़े हैं।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)