देश की खबरें | सेना ने महिला अफसरों को स्थायी कमीशन देने की प्रक्रिया शुरू की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय सेना ने पात्र महिला अधिकारियों को स्थायी कमीशन देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इससे करीब दो हफ्ते पहले रक्षा मंत्रालय ने इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, चार अगस्त भारतीय सेना ने पात्र महिला अधिकारियों को स्थायी कमीशन देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इससे करीब दो हफ्ते पहले रक्षा मंत्रालय ने इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।

अधिकारियों ने बताया कि सेना मुख्यालय ने महिला विशेष प्रवेश योजना (ईएसईएस) और लघु सेवा कमीशन (एसएससी) के तहत भर्ती हुईं महिला अधिकारियों से 31 अगस्त तक स्थायी कमीशन के लिए आवेदन मांगे हैं।

यह भी पढ़े | कोरोना के गोवा में 259 नए मामले पाए गए, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7075 हुई: 4 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

सेना ने एक बयान में बताया, " भारतीय सेना में महिला अधिकारियों के स्थायी कमीशन देने के संबंध में सरकार से आधिकारिक मंजूरी पत्र मिलने के बाद, सेना मुख्यालय स्थायी कमीशन देने के लिए महिला अफसरों की स्क्रीनिंग करने के वास्ते एक विशेष संख्या चयन बोर्ड आहूत करने की प्रक्रिया में है। "

अधिकारियों ने बताया कि जो महिला अधिकारी डब्ल्यूएसईएस और एसएससी के जरिए सेना में शामिल हुई थी, स्थायी कमीशन देने के लिए उन पर विचार किया जा रहा है।

यह भी पढ़े | Ram Mandir Bhumi Pujan: राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद से लेकर भूमिपूजन तक, पढ़े पूरी टाइमलाइन.

पिछले महीने, रक्षा मंत्रालय ने सेना में महिला अधिकारियों को स्थायी कमीशन देने के लिए एक आदेश जारी किया था।

एक ऐतिहासिक फैसले में शीर्ष अदालत ने फरवरी में निर्देश दिया था कि लघु सेवा योजना के तहत भर्ती सेवारत सभी महिला अफसरों को स्थायी कमीशन देने के बारे में विचार किया जाए।

अधिकारियों ने बताया कि 10 विभागों में महिलाओं के लिए स्थायी कमीशन उपलब्ध कराया जा रहा है जिनमें सेना, हवाई रक्षा, सिग्नल, इंजीनियर, सेना विमानन, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं मकेनिकल इंजीनियर, सेना सेवा कोर और गुप्तचर (इंटेलिजेंस) कोर शामिल हैं।

फिलहाल, सेना महिला अधिकारियों को दो शाखाओं में स्थायी कमीशन की पेशकश करती है जिनमें न्यायाधीश, महा अधिवक्ता (जीएजी) और शिक्षा शामिल है।

एसएससी के तहत, महिला अधिकारियों को शुरू में पांच साल के लिए भर्ती किया जाता है जिसे 14 साल तक के लिए बढ़ाया जा सकता है। स्थायी कमीशन के तहत वे महिला सेवानिवृत्ति की आयु तक सेवा दे सकेंगी।

सेना एसएससी के तहत, हवाई रक्षा, इंजीनियरिंग, सिग्नल और सेवा विभाग में भर्ती करती है तथा वे अधिकतम 14 साल तक सेवा दे सकती हैं।

तीनों सेना (थल, वायु, नौसेना) चुनिंदा शाखाओं में महिलाओं को स्थायी कमीशन देते हैं। इनमें चिकित्सा, शिक्षा, विधि, सिग्नल, साजोसमान व इंजीनियरिंग शामिल है।

वायुसेना में एसएससी के जरिए भर्ती होने वाली महिला अधिकारियों को उड़ान शाखा को छोड़कर सभी शाखाओं में स्थायी कमीशन मांगने का विकल्प होता है।

नौसेना कई विभागों में महिलाओं को स्थायी कमीशन देती है, जिनमें नौसेना डिजाइनिंग, हवाई यातायात नियंत्रण, इंजीनियरिंग और विधि शामिल है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\