Punjab: हथियारों, नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 13 लोग गिरफ्तार- पंजाब पुलिस
पंजाब पुलिस ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने सीमा पार से हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश कर 13 लोगों को गिरफ्तार किया है.
चंडीगढ़, चार मई: पंजाब पुलिस ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने सीमा पार से हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश कर 13 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इन लोगों के पास से भारी मात्रा में हेरोइन भी बरामद की है. पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने ट्वीट किया, ‘‘ गुरदासपुर पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए सीमा पार से हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार और नशीले पदार्थ बरामद भी किए हैं. ’’यह भी पढ़ें: J&K: बारामूला में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को किया ढेर; 24 घंटों में 4 दहशतगर्दों का खात्मा
उन्होंने कहा कि गिरोह के कुल 13 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस महानिदेशक यादव ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘गिरोह के सदस्यों के पास से 4.52 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गयी है, जिसकी कीमत 34.72 लाख रुपये बताई जा रही है। इनके पास से छह पिस्तौल भी बरामद की गयी हैं.’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 04, 2023 05:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

