नयी दिल्ली, 27 अप्रैल भारत और ब्रिटेन ने बृहस्पतिवार को समग्र सैन्य संबंधों को मजबूत करने के प्रयासों के तहत ब्रिटेन के सैलिसबरी मैदानी क्षेत्र में दो सप्ताह का सैन्य अभ्यास शुरू किया।
अधिकारियों ने बताया कि ब्रिटेन की 2 रॉयल गोरखा राइफल्स के सैनिक और बिहार रेजीमेंट से भारतीय सेना के जवान ‘अजेय वारियर’ अभ्यास में भाग ले रहे हैं।
भारतीय वायुसेना के सी-17 विमान से भारतीय सेना का दल बुधवार को ब्रिज नॉर्टन पहुंचा। टुकड़ी स्वदेशी हथियार और उपकरण लेकर गई है।
सैन्य अभ्यास का सातवां संस्करण 27 अप्रैल से 11 मई तक आयोजित किया जा रहा है।
दोनों पक्षों के बीच यह एक द्विवार्षिक प्रशिक्षण अभ्यास है जो ब्रिटेन और भारत में वैकल्पिक रूप से आयोजित किया जाता है।
अभ्यास का अंतिम संस्करण अक्टूबर 2021 में उत्तराखंड के चौबटिया में आयोजित किया गया था।
सेना ने कहा कि अभ्यास का उद्देश्य दोनों सेनाओं के बीच संबंधों को मजबूत करना है।
उसने कहा कि अभ्यास दोनों सेनाओं के बीच रक्षा सहयोग में एक और ‘‘महत्वपूर्ण मील का पत्थर’’ है और यह द्विपक्षीय संबंधों को और बढ़ावा देगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY