विदेश की खबरें | आर्मीनिया ने संयुक्त राष्ट्र अदालत में अजरबैजान पर जातीय घृणा का आरोप लगाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पिछले साल छह सप्ताह तक युद्ध लड़ चुके दोनों देशों के बीच बृहस्पतिवार को अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) में आमना-सामना हुआ।

पिछले साल छह सप्ताह तक युद्ध लड़ चुके दोनों देशों के बीच बृहस्पतिवार को अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) में आमना-सामना हुआ।

अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में सुनवाई शुरू होते ही आर्मीनियाई प्रतिनिधि येगिशे किराकोस्याम ने अपने देश के नागरिकों के खिलाफ अजरबैजान पर जातीय घृणा को योजनाबद्ध तरीके से बढ़ावा देने का आरोप लगाया।

आर्मीनिया ने आईसीजे से आग्रह किया था कि वह अजरबैजान को जातीय भेदभाव के उन्मूलन संबंधी अंतरराष्ट्रीय संधि का उल्लंघन करने से रोकने के लिए तुरंत अंतरिम कदम उठाए।

मामला दोनों देशों के बीच लंबे समय से चली आ रही दुश्मनी से जुड़ा है जिसके चलते पिछले साल दोनों के बीच नागोर्नो-काराबाक क्षेत्र को लेकर भीषण युद्ध हुआ था। इस युद्ध में 6,600 से अधिक लोग मारे गए थे।

आईसीजे में अजरबैजान के वकील आज बाद में अपना पक्ष रखेंगे।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\