देश की खबरें | हथियारबंद बदमाशों ने मां-बेटी का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में 40 वर्षीय एक महिला एवं उसकी 12 वर्षीय बेटी का हथियारबंद छह बदमाशों ने कथित रूप से अपहरण कर दोनों के साथ सामूहिक बलात्कार किया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बुरहानपुर (मध्य प्रदेश), दो अगस्त मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में 40 वर्षीय एक महिला एवं उसकी 12 वर्षीय बेटी का हथियारबंद छह बदमाशों ने कथित रूप से अपहरण कर दोनों के साथ सामूहिक बलात्कार किया।

यह घटना बुरहानपुर जिला मुख्यालय से करीब 21 किलोमीटर दूर शाहपुर थानांतर्गत ग्राम बोदरली के पास शुक्रवार-शनिवार रात को घटी।

यह भी पढ़े | ओडिशा में COVID-19 के 1 हजार 434 नए मामले सामनें आए, मृतकों की संख्या हुई 197.

खरगोन रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक तिलक सिंह ने रविवार को बताया, ‘‘जंगल से लगे एकांत में स्थित गिट्टी के क्रेशर प्लांट पर शुक्रवार-शनिवार रात को आए हथियारबंद छह बदमाश परिवार के मुखिया को बंधक बनाकर उसकी 40 वर्षीय पत्नी और 12 वर्षीय बेटी को समीप के केले के खेत में ले गए और मां-बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।’’

उन्होंने कहा कि बदमाश परिवार के पास से नगद राशि और मोबाइल भी लूटकर ले गए हैं।

यह भी पढ़े | सुशांत सिंह राजपूत मामले में मुंबई पुलिस ने मामले में कुछ भी नहीं किया, उन्होंने एक प्राथमिकी दर्ज नहीं की: केंद्रीय मंत्री आरके सिंह: 2 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

सिंह ने बताया कि घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गये।

उन्होंने कहा कि आरोपियों को पकड़ने के लिए दल गठित किए गए हैं। इन दलों को घटनास्थल से लगे महाराष्ट् के बुलढाणा और जलगांव जिले के कई स्थानों पर भेजा गया है।

उन्होंने कहा कि इन बदमाशों के महाराष्ट्र की ओर भागने की आशंका है।

सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले का रहने वाला है और लंबे समय से यहां रह रहा है।

शाहपुर पुलिस थाना प्रभारी संजय पाठक ने बताया कि इस संबंध में शनिवार को छह अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भादंवि की धारा 376-डी (सामूहिक बलात्कार), 347, 363 और अन्य संबंधित धाराओं के साथ-साथ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने कहा कि मामले की विस्तृत जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज