Syed Mushtaq Ali Trophy 2021: पूरा होता नजर आ रहा है सचिन तेंदुलकर का सपना, बेटे अर्जुन ने किये ये बड़ा कारनामा

बायें हाथ के उभरते हुए तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर ने शुक्रवार को यहां हरियाणा के खिलाफ सैयद मुश्ताक अली ट्राफी के एलीट ई लीग ग्रुप मैच में मुंबई की सीनियर टीम के लिये पदार्पण किया.

पूर्व कप्तान सचिन तेंदुलकर और अर्जुन तेंदुलकर ( फाइल फोटो )

मुंबई, 15 जनवरी : बायें हाथ के उभरते हुए तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) ने शुक्रवार को यहां हरियाणा के खिलाफ सैयद मुश्ताक अली ट्राफी के एलीट ई लीग ग्रुप (E league group) मैच में मुंबई की सीनियर टीम के लिये पदार्पण किया. महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) का 21 साल का बेटा अर्जुन अब इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की नीलामी के लिये क्वालीफाई कर लेगा क्योंकि उसने मुंबई की टीम के लिये अपना पदार्पण कर लिया है. मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया.

तेंदुलकर जूनियर को एक अन्य तेज गेंदबाज कृतिक हनागावाड़ी के साथ मुंबई की टीम में शामिल किया गया है जिसका चयन सलिल अंकोला वाली चयन समिति ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड के कुल 22 खिलाड़ियों को चुने जाने की अनुमति के बाद किया.

अर्जुन मुंबई के लिये विभिन्न उम्र के ग्रुप टूर्नामेंट में खेलते रहे हैं और वह उस टीम का भी हिस्सा थे जो आमंत्रण टूर्नामेंट खेलती है. यह भी पढ़ें : क्रिकेटर नवदीप सैनी ने की ग्रोइन इंजरी की शिकायत, मेडिकल टीम कर रही हैं जांच- BCCI

अर्जुन को भारत की राष्ट्रीय टीम के नेट में भी गेंदबाजी करते हुए देखा गया और उन्होंने 2018 में श्रीलंका का दौरा करने वाली अंडर-19 टीम में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया था.

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड