देश की खबरें | अप्रैल से जून के बीच 189 लोग बचाए गए: पूर्वोत्तर फ्रंटियर रेलवे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्वोत्तर फ्रंटियर रेलवे ने कहा कि अप्रैल से जून के बीच विभिन्न ट्रेनों और स्टेशनों के बीच नियमित जांच के दौरान बच्चों और महिलाओं सहित कुल 189 लोगों को बचाया गया है।

गुवाहाटी, 25 जुलाई पूर्वोत्तर फ्रंटियर रेलवे ने कहा कि अप्रैल से जून के बीच विभिन्न ट्रेनों और स्टेशनों के बीच नियमित जांच के दौरान बच्चों और महिलाओं सहित कुल 189 लोगों को बचाया गया है।

पूर्वोत्तर फ्रंटियर रेलवे (एनएफआर) के अनुसार इस अवधि में कथित तौर पर तस्करी करके ले जाए जा रहे चार लोगों को सकुशल मुक्त कराया गया।

एनएफआर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सब्यसाची डे ने कहा, ‘‘ रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने उन्हें विभिन्न अभियानों में ट्रेनों, रेलवे परिसरों और स्टेशनों से बचाया...।’’

उन्होंने बताया कि जुलाई 17-22 के बीच 21 लोगों को बचाया गया।

डे के अनुसार आरपीएफ ट्रेन अनुरक्षण दलों और स्टेशनों में तैनात कर्मियों को सतर्क रहने और मानव तस्करी में शामिल किसी भी संदिग्ध व्यक्ति पर नजर रखने को कहा गया है।

उन्होंने कहा कि नियमित जांच, गैर सरकारी संगठनों के साथ समन्वय और लोगों को मानव तस्करी के खिलाफ जागरुक करने का काम निरंतर किया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test Pitch Report: इकलौते टेस्ट में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के तेज गेंदबाज बनेंगे चुनौती? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Australia Women vs India Women Only Test Prediction: अहम डे-नाइट टेस्ट में दबदबा कायम रखना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, इतिहास रचने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women Only Test Weather Update: पर्थ में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला डे-नाइट टेस्ट में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Shiv Jayanti 2026 Marathi Wishes: शिव जयंती के इन मराठी Quotes, WhatsApp Messages, GIF Greetings के जरिए छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती की दें शुभकामनाएं

\