देश की खबरें | लखनऊ और मेरठ में संपत्ति क्षति दावा अधिकरण के गठन को मंजूरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. (देर रात की खबर पुन: जारी करते हुए)

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

(देर रात की खबर पुन: जारी करते हुए)

लखनऊ, 17 अगस्त मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश लोक एवं निजी सम्पत्ति क्षति वसूली नियमावली 2020 के प्रावधान के मुताबिक लखनऊ और मेरठ में सम्पत्ति क्षति दावा अधिकरण के गठन को मंजूरी दे दी है।

यह भी पढ़े | Amit Shah Admitted in AIIMS: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एम्स में भर्ती, अस्पताल से ही संभालेंगे कामकाज.

मुख्यमंत्री कार्यालय के आधिकारिक अकाउंट से किए गए ट्वीट के मुताबिक मुख्यमंत्री ने लखनऊ और मेरठ में दावा अधिकरण का गठन किए जाने को मंजूरी दे दी है।

लखनऊ मंडल के दावा अधिकरण के कार्यक्षेत्र में झांसी, कानपुर, चित्रकूट धाम, लखनऊ, अयोध्या, देवीपाटन, प्रयागराज, आजमगढ़, वाराणसी, गोरखपुर, बस्ती और विंध्याचल धाम मंडल की दावा याचिकाएं मंजूर की जाएंगी।

यह भी पढ़े | Sanjay Raut on Doctors: संजय राउत के कंपाउंडर बेहतर वाले बयान से डॉक्टर्स हुए नाराज, सीएम उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर की कार्रवाई की मांग .

वहीं, मेरठ मंडल के दावा अधिकरण के कार्य क्षेत्र में सहारनपुर, मेरठ, अलीगढ़, मुरादाबाद, बरेली और आगरा मंडल की दावा याचिकाओं पर विचार किया जाएगा।

गौरतलब है कि पिछले साल दिसंबर में प्रदेश की राजधानी लखनऊ में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन में सार्वजनिक संपत्ति को हुए नुकसान पर राज्य सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। सरकार ने दंगाइयों से इस संपत्ति के नुकसान की भरपाई के लिए एक अध्यादेश लागू किया है। इसके तहत दावा अधिकरण के गठन का भी प्रावधान किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\