देश की खबरें | सरकार से गैर निषिद्ध क्षेत्रों में सिनेमा घरों को खोलने की मंजूरी देने की अपील
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एमएआई) ने बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार से अपील की है कि वह देश के गैर निषिद्ध क्षेत्रों में सिनेमाघरो को खोलने की अनुमति दें।
मुबई, दो जुलाई मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एमएआई) ने बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार से अपील की है कि वह देश के गैर निषिद्ध क्षेत्रों में सिनेमाघरो को खोलने की अनुमति दें।
देश में कोरोना वायरस महामारी को फैलने से रोकने के लिए 25 मार्च को लॉकडाउन (बंद) की घोषणा की गई थी। सरकार ने जून से चरणबद्ध तरीके से इसमें छूट देना शुरू किया। जिसके तहत घरेलू यात्राओं को मंजूरी दी गई और कार्यालयों, बाजारों, मॉल समेत अन्य दुकानों को खोलना शुरू किया गया। सरकार ने अनलॉक-2 में और छूट देते हुए इसके भी दिशानिर्देश जारी किए हैं हालांकि देश में संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए इसमें भी सिनेमाघरों को खोलने की अनुमति नहीं दी गई है।
यह भी पढ़े | बिहार में आकाशीय बिजली गिरने से 17 लोगों की मौत: 2 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
एमएआई ने इस पर कहा है कि वे इसको लेकर असहमत हैं कि सिनेमा और मल्टीप्लेक्स को अब भी प्रतिबंधित गतिविधियों में ही रखा गया है।
संगठन ने कहा कि वे इस कदम को हतोत्साहित करने और दिल दुखाने वाला मानते हैं क्योंकि उनका मानना है कि सिनमा और मल्टीप्लेक्स यह उदाहरण पेश कर सकते थे कि सुरक्षा और योजनाबद्ध तरीके से सामाजिक दूरी पर अमल करते हुए भीड़ नियंत्रण कैसे किया जा सकता है।
यह भी पढ़े | पैरामिलिट्री फोर्स में ट्रांसजेंडर को भी मिलेगी जगह, MHA ने मांगी राय.
एमएआई ने कहा कि खोले गए असंगठित खुदरा और दुकानों की तुलना में मल्टीप्लेक्स और सिनेमा संगठित क्षेत्र का हिस्सा हैं और यहां ‘राजस्व भुगतान करने वाले’ ग्राहक आते हैं और यह स्थान बाजार से ज्यादा बेहतर तरीके से भीड़ नियंत्रण करने की स्थिति में है।
संगठन ने कहा कि देश में मल्टीप्लेक्स उद्योग 2,00,000 से ज्यादा लोगों को रोजगार देता है जो कि भारतीय फिल्म उद्योग की रीढ़ है क्योंकि फिल्म उद्योग के 60 फीसदी राजस्व की जिम्मेदारी इन पर है। संगठन ने कहा कि भारतीय सिनेमा से स्पॉट ब्वॉय, मेकअप कलाकार, संगीतकार, डिजाइनर, टेक्नीशियन, इंजीनियर और निर्देशक कलाकार तक करीब 10 लाख लोगों की आजीविका जुड़ी हुई है।
एमआईए ने कहा कि मनोरंजन उद्योग मुश्किल भरे समय से गुजर रहा है और उसे इससे पार पाने के लिए सरकार के समर्थन की जरूरत है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)