देश की खबरें | अनुराग कश्यप की फिल्म 'कैनेडी' आईएफएफएम की समापन फिल्म के रूप में प्रदर्शित होगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप की फिल्म "कैनेडी" 'भारतीय फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न' (आईएफएफएम) 2023 के अंतिम दिन समापन फिल्म के रूप में प्रदर्शित की जाएगी। आयोजकों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, 27 जुलाई फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप की फिल्म "कैनेडी" 'भारतीय फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न' (आईएफएफएम) 2023 के अंतिम दिन समापन फिल्म के रूप में प्रदर्शित की जाएगी। आयोजकों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

आयोजकों ने एक बयान में कहा कि कश्यप तथा फिल्म के मुख्य कलाकार राहुल भट्ट और सनी लियोनी 20 अगस्त को फिल्मोत्सव के अंतिम दिन फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में दोनों कलाकार फिल्म में अपनी भूमिकाओं के बारे में अपने अनुभव और अंतर्दृष्टि साझा करेंगे।

फिल्म निर्माता ने कहा, "मुझे बहुत खुशी है कि 'कैनेडी' मेलबर्न में आयोजित होने वाले आईएफएफएम में समापन फिल्म के रूप में प्रदर्शित होगी। आईएफएफएम को लेकर मैं दर्शकों की प्रतिक्रिया जानने के लिए उत्साहित हूं। मैं इस कार्यक्रम में भाग लेने और लोगों की प्रतिक्रिया जानने के लिए वहां मौजूद रहूंगा और मुझे भरोसा है कि दर्शकों को यह फिल्म पसंद आएगी।"

इससे पहले 'कान फिल्म महोत्सव' में फिल्म का 'वर्ल्ड प्रीमियर' हुआ था। 'कैनेडी' को प्रतिष्ठित फिल्म समारोह के मिडनाइट स्क्रीनिंग सेक्शन के तहत प्रदर्शित किया गया था।

आईएफएफएम के संस्थापक और महोत्सव निदेशक मितु भौमिक लांगे ने सिनेमा के क्षेत्र में कश्यप के शानदार काम के लिए उनकी सराहना की।

उन्होंने कहा, " 'कैनेडी' कोई अपवाद नहीं है। यह एक शक्तिशाली फिल्म है जो दर्शकों को शुरू से अंत तक बांधे रखती है। हमें अपनी समापन रात्रि की फिल्म के रूप में 'कैनेडी' के प्रदर्शन पर गर्व है और हम महोत्सव में अनुराग कश्यप और प्रतिभाशाली कलाकारों का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं।"

यह आईएफएफएम का 14वां संस्करण है तथा कार्यक्रम का आयोजन 11 से 20 अगस्त तक होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Prediction: अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया महिला को हराकर सीरीज बराबर करना चाहेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\