Bridge Collapse Video: बिहार में एक और पुल गिरा, सहरसा में 5 साल पहले बना था ब्रिज, देखें वीडियो
बिहार में बुधवार को एक और पुल ढह गया. राज्य में पिछले 21 दिनों में इस तरह की यह 13वीं घटना है.
सहरसा (बिहार), 10 जुलाई: बिहार में बुधवार को एक और छोटा पुल ढह गया. राज्य में पिछले 21 दिनों में इस तरह की यह 13वीं घटना है. सहरसा जिले के अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (एडीएम) ज्योति कुमार ने बताया, "हमें अभी सूचना मिली है कि महिषी गांव में ऐसी घटना घटी है. यह एक छोटा पुल या पुलिया हो सकता है. जिला प्रशासन के संबंधित अधिकारी वहां पहुंच रहे हैं. हम घटना के बारे में और जानकारी जुटाने की कोशिश कर रहे हैं."
एडीएम ने बताया कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. पिछले कुछ हफ्तों के दौरान कई जिलों में एक दर्जन से अधिक पुलों और पुलियों के ढहने पर राज्य सरकार ने 15 इंजीनियरों को निलंबित कर दिया है.
बिहार में एक और पुल ने ली जल समाधि.. सहरसा जिले में भारी बारिश के बाद सड़क का पुल गिर गया. जिससे बलिया सहित कई गांव का आवागमन बंद हो गया. #Bihar | #Bridge | #Saharsa pic.twitter.com/Vp8EBUcsSI
— NDTV India (@ndtvindia) July 10, 2024
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पिछले हफ्ते संबंधित विभागों की समीक्षा बैठक के बाद संबंधित अधिकारियों को राज्य के सभी पुराने पुलों का सर्वेक्षण करने और उन पुलों की पहचान करने का स्पष्ट निर्देश दिया था, जिनकी तत्काल मरम्मत की आवश्यकता है.
मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों को राज्य में पुलों या पुलियों के लिए अपनी-अपनी रखरखाव नीति तुरंत तैयार करने को भी कहा था.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 10, 2024 03:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

