देश की खबरें | लद्दाख में कोविड-19 से एक और मरीज की मौत, संक्रमण के 48 नए मामले
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लद्दाख में कोविड-19 से एक और मरीज की मौत हो गई, जिसके बाद इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 67 हो गई।
लेह, 21 अक्टूबर लद्दाख में कोविड-19 से एक और मरीज की मौत हो गई, जिसके बाद इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 67 हो गई।
इसके साथ ही कोरोना वायरस संक्रमण के 48 नए मामले सामने आए, जिससे संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 5,695 पर पहुंच गई।
अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि कोविड-19 से अब तक लेह में 29 और कारगिल जिले में 38 मरीजों की मौत हो चुकी है।
यह भी पढ़े | How To Cast Vote Using EVM-VVPAT: ईवीएम और वीवीपीएटी मशीन से अपना वोट कैसे डालें?.
उन्होंने कहा कि संघ शासित प्रदेश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कमी आई है।
अभी लेह में 690 और कारगिल में 151 मरीजों का उपचार चल रहा है।
अधिकारियों ने कहा कि अब तक लद्दाख में कोविड-19 के 4,787 मरीज ठीक हो चुके हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 21, 2020 07:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

