देश की खबरें | बारिश से प्रभावित कुड्डालोर में राहत कार्यों में एक और मंत्री करेंगे सहायता: पलानीस्वामी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले में चक्रवात ' बुरेवी ' के कारण हुई बारिश में कई एकड़ खेत डूब गए और बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुए हैं। इसको देखते हुए मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने रविवार को राहत और बचाव कार्य में सहायता के लिए एक और मंत्री को तैनात किया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चेन्नई, छह दिसंबर तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले में चक्रवात ' बुरेवी ' के कारण हुई बारिश में कई एकड़ खेत डूब गए और बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुए हैं। इसको देखते हुए मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने रविवार को राहत और बचाव कार्य में सहायता के लिए एक और मंत्री को तैनात किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून मंत्री सी वी षणमुगम अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों पी थंगामानी (विद्युत) और एम सी संपत के साथ राहत कार्यों में सहयोग करेंगे।

यह भी पढ़े | Farmers Protest: किसानों के ‘भारत बंद’ को कांग्रेस का समर्थन, सीएम अशोक गहलोत ने कहा- हर कार्यकर्ता उनके साथ खड़ा है.

संपत कुड्डालोर जिले से ही हैं।

एक बयान में पलानीस्वामी ने कहा कि षणमुगम को इसलिये तैनात किया जा रहा है, क्योंकि कुड्डालोर में काफी अधिक नुकसान हुआ है ।

यह भी पढ़े | Farmers Protest: कृषि कानून को लेकर किसानों का आंदोलन, NCP प्रमुख शरद पवार 9 दिसंबर को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से करेंगे मुलाकात.

मुख्यमंत्री ने शनिवार को तिरुवरूर और नागापट्टनम सहित प्रभावित जिलों में राहत और बचाव कार्यों में समन्वय स्थापित करने के लिए 11 मंत्रियों को तैनात किया था।

तीन और चार दिसंबर को राज्य के दक्षिणी जिलों में 'बुरेवी' के कारण भारी बारिश हुई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\