देश की खबरें | मप्र सरकार के एक और मंत्री कोरोना वायरस से संक्रमित, अबतक मुख्यमंत्री सहित चार मंत्री संक्रमित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश सरकार के एक और मंत्री रामखेलावन पटेल के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित मंत्रि परिषद के चार सदस्य कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भोपाल, 29 जुलाई मध्यप्रदेश सरकार के एक और मंत्री रामखेलावन पटेल के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित मंत्रि परिषद के चार सदस्य कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं।

प्रदेश सरकार के पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने बुधवार को एक संदेश में कहा, ‘‘मैंने स्वयं, परिवार और अन्य स्टाफ के सदस्यों का कोरोना वायरस के लिये परीक्षण कराया। इसमें मेरी रिपोर्ट पॉजीटिव आई है।’’

यह भी पढ़े | रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अंबाला एयरबेस पर लैंड हुए राफेल को लेकर दूसरा ट्वीट किया: 29 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

इधर, आधिकारिक सूत्रों ने भी पटेल के कोरोना वायरस संक्रमित होने की पुष्टि करते हुए बताया कि फिलहाल पटेल विधायक विश्राम गृह में हैं और उन्हें जल्द ही कोविड-19 के उपचार के लिये निर्धारित अस्पताल में भेजा जायेगा।

मंत्री ने यह भी बताया कि उनके वाहन चालकों में से भी एक चालक में कोरोना वायरस का संक्रमण मिला है जबकि अन्य चालकों की रिपोर्ट निगेटिव है।

यह भी पढ़े | दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में हो सकती है तेज बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट.

अबतक, मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित उनकी मंत्रि परिषद के चार सदस्यों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।

मंगलवार रात को प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट और उनकी पत्नी को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। सिलावट ने स्वयं इसकी सूचना ट्विटर के जरिये साझा की थी।

इससे पहले प्रदेश के सहकारिता मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया को भी कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई थी। भदौरिया और मुख्यमंत्री चौहान कोविड-19 के उपचार के लिये निर्धारित भोपाल के एक निजी अस्पताल में उपचार ले रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

\