देश की खबरें | पटना के एम्स में कोविड-19 के एक और मरीज ने आत्महत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 से संक्रमित 21 वर्षीय एक युवक ने यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में आत्महत्या कर ली। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पटना , 25 जुलाई कोविड-19 से संक्रमित 21 वर्षीय एक युवक ने यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में आत्महत्या कर ली। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

लगभग एक महीने के भीतर इस अस्पताल में कोरोना वायरस से संक्रमित किसी व्यक्ति के आत्महत्या का यह दूसरा मामला है।

यह भी पढ़े | सीएम शिवराज सिंह चौहान को हुआ कोरोना, कांग्रेस ने कसा तंज- 'भाभी जी पापड़' खाओ, ठीक हो जाओ.

कोविड-19 नोडल अधिकारी डा.संजीव कुमार ने बताया कि पटना जिले के रहने वाले राहुल कुमार ने शुक्रवार की शाम को अस्पताल की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी।

उन्होंने बताया कि राहुल को 20 जुलाई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

यह भी पढ़े | Coronavirus: धारावी में आज COVID-19 के 10 नए मामले आए सामने, कुल संख्या 2,529 हुई.

डा. कुमार ने बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित पाये जाने के बाद युवक के तनाव में आने की आशंका है जिस कारण यह घटना हुई।

कोविड-19 मरीज के आत्महत्या का एम्स, पटना में यह दूसरा मामला है जबकि राज्य में तीसरा मामला है।

गौरतलब है कि 22 जून को 32 वर्षीय एक मरीज ने अस्पताल के खाली कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

वैशाली जिले के हाजीपुर में एक पृथक केन्द्र में गत 20 मई को दिल्ली से लौटे 30 वर्षीय एक प्रवासी श्रमिक ने आत्महत्या कर ली थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\