देश की खबरें | मंगलुरु में एक और भड़काऊ भित्तिचित्र सामने आया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के तटीय शहर मंगलुरु में रविवार को एक और भड़काऊ भित्तिचित्र सामने आया। इससे पहले इसी तरह से दीवार पर भड़काऊ लेख देखने को मिला था।
मंगलुरु, 29 नवंबर कर्नाटक के तटीय शहर मंगलुरु में रविवार को एक और भड़काऊ भित्तिचित्र सामने आया। इससे पहले इसी तरह से दीवार पर भड़काऊ लेख देखने को मिला था।
पुलिस ने बताया कि यह भित्तिचित्रण एक घर की दीवार पर किया गया था।
यह भी पढ़े | Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल, डीजल के दाम में लगातार चौथे दिन भी इजाफा, जानें क्या कीमत.
पुलिस ने बताया कि उसने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर दीवार पर बने भित्तिचित्र को मिटाया और अज्ञात लोगों के खिलाफ दो समुदायों में विद्वेष उत्पन्न करने और सार्वजनिक सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाने की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।
मंगलुरु के पुलिस आयुक्त विकास कुमार ने कहा कि इस भित्तिचित्र को भी पहले वाले लेख के दौरान ही बनाया गया था लेकिन यह संज्ञान में बाद में आया।
गौरतलब है कि 26 नवंबर को मुंबई पर हुए आतंकी हमले की 12वीं बरसी के मौके पर मंगलुरु में एक अर्पाटमेंट परिसर की दीवार पर बना भड़काऊ भित्तिचित्र सामने आया था जिसमें हमले के लिए जिम्मेदार आतंकवादी संगठन लश्कर -ए-तैयबा की सराहना की गई थी।
उक्त भित्तिचित्र में लिखा था, ‘‘हमें संघियों और मनुवादियों का मुकाबला करने के लिए लश्कर-ए-तैयबा और तालिबान को बुलाने के लिए मजबूर नहीं करें। लश्कर जिंदाबाद।’’ इस संदेश के पीछे किनका हाथ है यह पता लगाने के लिए पुलिस ने तीन दलों का गठन किया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)