देश की खबरें | हिमाचल में एक और भाजपा नेता कोविड-19 से संक्रमित, आंकड़ा 3,243 पहुंचा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश में शनिवार को 92 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई जिसके बाद राज्य में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 3,243 हो गई।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

शिमला, आठ अगस्त हिमाचल प्रदेश में शनिवार को 92 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई जिसके बाद राज्य में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 3,243 हो गई।

अधिकारियों ने यहां यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | LPG explosion In Delhi: दिल्ली के टिग्री इलाके में स्थित जेजे कैंप में सिलेंडर ब्लास्ट से लगी आग, दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर मौजूद.

इस बीच, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता बलदेव तोमर भी कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। वह बृहस्पतिवार को संक्रमित पाए गए विद्युत मंत्री सुखराम चौधरी के संपर्क में आए थे।

चौधरी की पत्नी और कुछ करीबी रिश्तेदार भी शनिवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

यह भी पढ़े | दिल्ली के टिग्री इलाके के जेजे कैंप में सिलेंडर ब्लास्ट से लगी आग, दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर: 8 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) आर डी धीमान ने कहा कि संक्रमण के नए मामलों में से चंबा से 43, सिरमौर से 24, कांगड़ा और हमीरपुर से आठ-आठ, कुल्लू और मंडी से चार-चार और शिमला से एक मरीज हैं।

उन्होंने बताया कि इस बीच राज्य में कुल 61 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

अधिकारी ने कहा कि राज्य में अब तक कोविड-19 के 2,015 मरीज ठीक हो चुके हैं और 26 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 से अब तक 13 मरीजों की मौत हो चुकी है।

अधिकारी ने कहा कि वर्तमान में 1,187 मरीज उपचाराधीन हैं।

सोलन में सर्वाधिक 367 मरीज उपचाराधीन हैं वहीं मंडी में 139, कांगड़ा में 107, उना में 94, सिरमौर में 113, बिलासपुर में 68, शिमला में 58, कुल्लू में 69, चंबा में 106, हमीरपुर में 56 और किन्नौर में 10 मरीजों का इलाज चल रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\