खेल की खबरें | अंकिता फ्रेंच ओपन क्वालीफायर के दूसरे दौर में, रामकुमार बाहर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत की अंकिता रैना महिला एकल के पहले दौर के कड़े मुकाबले में मंगलवार को जोवाना जोविच को हराकर फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट क्वालीफायर के दूसरे दौर में पहुंच गयी जबकि पुरुष एकल में हार के साथ रामकुमार रामनाथन का पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम के मुख्य ड्रा में खेलने का सपना टूट गया।
पेरिस, 22 सितंबर भारत की अंकिता रैना महिला एकल के पहले दौर के कड़े मुकाबले में मंगलवार को जोवाना जोविच को हराकर फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट क्वालीफायर के दूसरे दौर में पहुंच गयी जबकि पुरुष एकल में हार के साथ रामकुमार रामनाथन का पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम के मुख्य ड्रा में खेलने का सपना टूट गया।
रैना ने दो घंटे 47 मिनट तक चले मुश्किल मुकाबले में सर्बिया की खिलाड़ी को 6-4 4-6 6-4 से शिकस्त दी।
यह भी पढ़े | RR vs CSK, IPL 2020: चेन्नई सुपर किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टॉस जीता, गेंदबाजी का फैसला.
दोनों खिलाड़ियों के बीच 2014 के बाद यह पहला मुकाबला था। तब जोविच भारतीय खिलाड़ी पर भारी पड़ी थी।
अंकिता क्वालीफायर के दूसरे मुकाबले में 22वीं वरीयता प्राप्त जापान की कुरुमी नारा की चुनौती का सामना करेंगे। वह किसी ग्रैंड स्लैम क्वालीफायर में दूसरे दौर से आगे नहीं बढ़ी सकी है। मुख्य ड्रा में जगह बनाने के लिए उन्हें अब लगातार दो मैच जीतने होंगे।
ऑस्ट्रेलियाई ओपन 2012 में सानिया मिर्जा के बाद किसी भी भारतीय महिला ने ग्रैंडस्लैम के मुख्य ड्रा में जगह नहीं बनायी है।।
भारत के डेविड कप खिलाड़ी और विश्व रैंकिंग में 198वें स्थान पर काबिज रामनाथन को फ्रांस के वाइल्ड कार्डधारी टी लामासाइन ने 7-5, 6-2 से हराया । वह विश्व रैंकिंग में 268वें स्थान पर है ।
इस 25 साल के भारतीय खिलाड़ी ने आठ में से सात ब्रेकप्वाइंट गंवाये । पहले दौर के मुकाबले में दो बार उनकी सर्विस टूटी ।
देश के शीर्ष एकल खिलाड़ी सुमित नागल पहले ही बाहर हो चुके हैं । अब पुरूष एकल में भारत की चुनौती सिर्फ प्रजनेश गुणेश्वरन के रूप में बची है ।
रामनाथन 2015 से ग्रैंडस्लैम मुख्य ड्रा में प्रवेश की कोशिश में लगे हैं लेकिन कामयाब नहीं हो सके ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)