एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | अनिमेष कुजूर, मोहम्मद अफसल ने यूरोप में अलग-अलग स्पर्धाओं में राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़े

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. स्टार धावक अनिमेष कुजूर ने शनिवार को यूनान में ड्रोमिया इंटरनेशनल स्प्रिंट एंड रिलेज मीटिंग प्रतियोगिता में 10.18 सेकेंड के शानदार समय के साथ 100 मीटर का राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ दिया।

देश की खबरें | अनिमेष कुजूर, मोहम्मद अफसल ने यूरोप में अलग-अलग स्पर्धाओं में राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़े

नयी दिल्ली, पांच जुलाई स्टार धावक अनिमेष कुजूर ने शनिवार को यूनान में ड्रोमिया इंटरनेशनल स्प्रिंट एंड रिलेज मीटिंग प्रतियोगिता में 10.18 सेकेंड के शानदार समय के साथ 100 मीटर का राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ दिया।

बाईस वर्षीय कुजूर ने यूनान की राजधानी एथेंस में गुरिंदरवीर सिंह के 100 मीटर के पहले के राष्ट्रीय रिकॉर्ड 10.20 सेकेंड को बेहतर बनाया।

यूनान के सोटिरियोस गारगागनिस (10.23 सेकेंड) और सैमुली सैमुएलसन (10.28 सेकेंड) विश्व एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर सिल्वर लेबल मीट में क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।

कुजूर के नाम अब 100 मीटर और 200 मीटर दोनों राष्ट्रीय रिकॉर्ड हैं। उन्होंने मई में दक्षिण कोरिया में एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप के पुरुषों की 200 मीटर फ़ाइनल में 20.32 सेकेंड का समय निकाल पिछला राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा था।

इससे पहले एशियाई खेलों के रजत पदक विजेता मोहम्मद अफसल ने अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ दिया और पोलैंड के पोजनान में मेमोरियल चेस्लावा साइबुलस्कीगो में पुरुषों की 800 मीटर दौड़ में 1:45 मिनट के अंदर का समय निकालने वाले पहले भारतीय बन गए।

अफसल ने हांग्झोउ में 2022 एशियाई खेलों में रजत पदक जीता था। उन्होंने 1:44.96 मिनट का समय निकाला और टूर्नामेंट की हीट ए 1 में छठे स्थान पर रहे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 06, 2025 12:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).