एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | सरदारशहर उपचुनाव में अनिल शर्मा होंगे कांग्रेस के उम्मीदवार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने राज्य की सरदारशहर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए अनिल शर्मा को अपना प्रत्याशी बनाया है।

देश की खबरें | सरदारशहर उपचुनाव में अनिल शर्मा होंगे कांग्रेस के उम्मीदवार

जयपुर, 16 नवंबर राजस्थान में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने राज्य की सरदारशहर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए अनिल शर्मा को अपना प्रत्याशी बनाया है।

कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने बुधवार को शर्मा के नाम की घोषणा की। अनिल शर्मा इस सीट से विधायक रह चुके भंवर लाल शर्मा के बेटे हैं। भंवर लाल शर्मा के निधन से ही यह सीट खाली हुई थी।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस सीट से अशोक पींचा को टिकट दिया है। पींचा ने बुधवार को नामांकन दाखिल किया।

सरदारशहर उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 17 नवंबर है, जबकि मतदान पांच दिसंबर को और मतगणना आठ दिसंबर को होगी।

सरदारशहर उपचुनाव में 2,89,579 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। वोटिंग के लिए कुल मतदान 295 केंद्र बनाए गए हैं।

सरदारशहर (चूरू) सीट पर लंबे समय से कांग्रेस का कब्जा है। इस सीट से विधायक भंवर लाल शर्मा (77) का नौ अक्टूबर को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। उन्होंने विधानसभा में कुल सात बार इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था।

राजस्थान की 200 सदस्यीय विधानसभा में इस समय कांग्रेस के 107, भाजपा के 71 और 13 निर्दलीय विधायक हैं। एक सीट खाली है, जबकि बाकी सीटें अन्य पार्टियों के पास हैं। राज्य में 2023 के आखिर में अगला विधानसभा चुनाव होना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 16, 2022 12:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).