देश की खबरें | जम्मू कश्मीर के राजौरी में गर्भवती महिला की मौत के बाद नाराज परिजनों ने प्रदर्शन किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले के एक अस्पताल में बृहस्पतिवार तड़के 28 वर्षीय एक महिला की इलाज के दौरान गर्भावस्था संबंधी जटिलताओं के कारण मौत हो गई, जिसके बाद उसके आक्रोशित रिश्तेदारों ने विरोध प्रदर्शन किया।
राजौरी/जम्मू, 20 फरवरी जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले के एक अस्पताल में बृहस्पतिवार तड़के 28 वर्षीय एक महिला की इलाज के दौरान गर्भावस्था संबंधी जटिलताओं के कारण मौत हो गई, जिसके बाद उसके आक्रोशित रिश्तेदारों ने विरोध प्रदर्शन किया।
राजौरी के अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त (एडीडीसी) राजकुमार थापा ने घटनास्थल का दौरा किया और महिला की मौत के कारण का पता लगाने के लिए समयबद्ध मजिस्ट्रेट जांच का आश्वासन दिया, जिसके बाद प्रदर्शनकारी तितर-बितर हो गए।
अधिकारियों ने बताया कि राजौरी के मंदिर गाला गांव के यशपाल की पत्नी करिन देवी को सात महीने की गर्भावस्था में कुछ जटिलताएं आने के बाद सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
उन्होंने बताया कि महिला ने तड़के करीब 4 बजे इलाज के दौरान अंतिम सांस ली जिसके बाद उसके रिश्तेदार अस्पताल में एकत्र हो गए और अस्पताल के कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे।
वरिष्ठ पुलिस और सिविल अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और थापा ने मौत की समयबद्ध मजिस्ट्रेट जांच की घोषणा की।
अधिकारियों के अनुसार एडीडीसी ने यह भी आश्वासन दिया कि यदि जांच में डॉक्टरों और पैरामेडिकल कर्मियों की ओर से चिकित्सकीय लापरवाही की बात सामने आई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)