देश की खबरें | पत्नी और सास के पीटने से क्षुब्ध व्यक्ति ने आत्महत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार जिले में 45 वर्षीय व्यक्ति ने पत्नी और सास द्वारा झाड़ू से पिटाई किए जाने के बाद कथित रूप से आत्महत्या कर ली।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अलीपुरद्वार, 25 जुलाई पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार जिले में 45 वर्षीय व्यक्ति ने पत्नी और सास द्वारा झाड़ू से पिटाई किए जाने के बाद कथित रूप से आत्महत्या कर ली।

पुलिस अधिकारी ने शनिवार को बताया कि सौमित्र अधिकारी का शव शामुकताला पुलिस थाने के अंतर्गत जाशोडांगा गांव स्थित उसके घर पर छत से लटका हुआ मिला।

यह भी पढ़े | हरियाणा: बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर ओमप्रकाश धनखड़ को जे.पी. नड्डा ने दी शुभकामनाएं: 25 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि मृतक की मां ने उसकी पत्नी और सास के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

अधिकारी ने बताया कि शिकायत के मुताबिक, शनिवार सुबह जब अधिकारी नजदीक के उत्तर मजिदखाना गांव स्थित ससुराल गया तो पत्नी और सास ने उसकी झाडू से पिटाई की और बेटी से भी मिलने नहीं दिया।

यह भी पढ़े | चेन्नई: ABVP के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुब्बैया शनमुगम पर महिला ने घर के दरवाजे पर पेशाब करने का लगाया, पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज.

शिकायत के मुताबिक, अधिकारी ने घर लौटकर घटना की जानकारी अपनी मां को दी और अपने कमरे में जा कर उसे भीतर से बंद कर लिया। बाद में उसका शव छत से लटका हुआ मिला।

अधिकारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\