हैदराबाद: पढ़ाई नहीं करने से नाराज पिता ने 10 साल के बेटे को जिंदा जलाया, अस्पताल में इलाज जारी
आंध्र प्रदेश के हैदराबाद में एक व्यक्ति ने अपने बेटे के पढ़ाई पर ध्यान नहीं देने से नाराज होकर उस पर तारपीन का तेल छिड़ककर आग लगा दी। यह जानकारी पुलिस ने सोमवार को दी।
हैदराबाद, 18 जनवरी. आंध्र प्रदेश के हैदराबाद में एक व्यक्ति ने अपने बेटे के पढ़ाई पर ध्यान नहीं देने से नाराज होकर उस पर तारपीन का तेल छिड़ककर आग लगा दी. यह जानकारी पुलिस ने सोमवार को दी.
पुलिस ने बताया कि 10 साल का बच्चा 60 प्रतिशत झुलस गया है और उसका इलाज यहां के एक सरकारी अस्पताल में किया जा रहा है. पुलिस ने बताया कि बच्चे का पिता एक मजदूर है और वह घटना के बाद से फरार है. यह भी पढ़ें-हैदराबाद में AIMIM नेता मोहम्मद खलील की हत्या का मामला, पुलिस ने 3 लोगों को किया गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि यह घटना रविवार रात में यहां कुकटपल्ली हाउसिंग बोर्ड इलाके में हुई।
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 18, 2021 04:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

