Andhra Pradesh Shocker: आंध्र प्रदेश में दामाद ने सास को उतारा मौत के घाट, वजह जानकर रह जाएंगे दंग
आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा शहर में शनिवार रात एक फ्लाईओवर पर महिला की उसके दामाद ने कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
Man Kills Mother-In-Law In Andhra Pradesh : आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा शहर में शनिवार रात एक फ्लाईओवर पर महिला की उसके दामाद ने कथित तौर पर हत्या कर दी. पुलिस ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि राजेश (37) ने रात करीब नौ बजे चनुमोलु वेंकट राव फ्लाईओवर पर नागमणि (47) की हत्या कर दी। उन्होंने कहा कि आरोपी अपनी सास से नाराज था, क्योंकि वह उसे तलाक देने में उसकी पत्नी का कथित तौर पर साथ दे रही थी.
विजयवाड़ा वेस्ट के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) हनुमंत राव ने ‘पीटीआई-’ से कहा, ‘‘एक दामाद ने अपनी सास की हत्या कर दी. आरोपी की तलाक की अर्जी अदालत में लंबित है. यह भी पढ़े: Andhra Pradesh Shocker: आंध्र प्रदेश में महिला ने पति की हत्या की, कटा सिर लेकर थाने पहुंची
Tweet:
Man Kills Mother-In-Law On Flyover In Vijayawada For 'Encouraging' Wife For Divorcehttps://t.co/KqrBaab1rq
— TIMES NOW (@TimesNow) June 25, 2023
राव ने बताया कि राजेश ने नारियल काटने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली दरांती से अपनी सास नागमणि पर वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने कहा कि आरोपी राजेश की तलाश जारी है. राव के मुताबिक, पुलिस ने राजेश के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया है,
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 25, 2023 01:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

