देश की खबरें | आंध्र प्रदेश: रेड्डी ने जगन्ना विद्या देवेना फीस प्रतिपूर्ति योजना के तहत 680 करोड़ रुपये वितरित किए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई. एस. जगनमोहन रेड्डी ने चित्तूर जिले के नागरी में जगन्ना विद्या देवेना फीस प्रतिपूर्ति योजना के तहत सोमवार को 680 करोड़ रुपये वितरित किए।
चित्तूर (आंध्र प्रदेश), 28 अगस्त आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई. एस. जगनमोहन रेड्डी ने चित्तूर जिले के नागरी में जगन्ना विद्या देवेना फीस प्रतिपूर्ति योजना के तहत सोमवार को 680 करोड़ रुपये वितरित किए।
लगभग 9.3 लाख छात्रों की माताओं के बैंक खातों में यह राशि डाली गई।
रेड्डी ने नागरी में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “आज जो कार्यक्रम हो रहा है वह हमारे बच्चों का भविष्य बदल देगा। माता-पिता की गरीबी उनके बच्चों की उच्च शिक्षा और भविष्य में बाधा नहीं बननी चाहिए।”
मुख्यमंत्री ने वादा किया कि राज्य सरकार पात्र छात्रों की उच्च शिक्षा पर होने वाला खर्च वहन करेगी। उन्होंने कहा कि यह राशि अप्रैल से जून तक के लिए वितरित की गई है।
मुख्यमंत्री के अनुसार, अकेले इस योजना के तहत पिछले चार वर्ष में 11,317 करोड़ रुपये वितरित किए, जिससे लाखों छात्र लाभान्वित हुए।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक गरीब परिवार को बीते हुए कल की तुलना में बेहतर जीवन जीना चाहिए और आज से बेहतर आने वाले कल की आशा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वाईएसआर कांग्रेस पार्टी की सरकार इस उद्देश्य के साथ कई कार्यक्रम चला रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)