एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 9,544 नए मामले सामने आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 9,544 नए मामले सामने आए जिसके बाद शुक्रवार को कोविड-19 के कुल मामले तीन लाख 34 हजार हो गए।

देश की खबरें | आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 9,544 नए मामले सामने आए
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अमरावती, 21 अगस्त आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 9,544 नए मामले सामने आए जिसके बाद शुक्रवार को कोविड-19 के कुल मामले तीन लाख 34 हजार हो गए।

संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने कोविड-19 अस्पतालों की संख्या 138 से बढ़ाकर 287 करने का निर्णय किया है।

यह भी पढ़े | DK Shivakumar: कर्नाटक कांग्रेस प्रेजिडेंट डीके शिवकुमार ने बेंगलुरु पुलिस कमिश्नर को लिखा पत्र, फोन टेपिंग की शिकायत की.

मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने शुक्रवार को नवीनतम स्थिति की समीक्षा करने के बाद अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे वायरस से संक्रमित रोगियों का उचित उपचार सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक स्वास्थ्यसेवा कर्मियों की भर्ती करें।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटे में राज्य में 91 और लोगों की मौत हो गई जिसके बाद कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 3,092 हो गई।

यह भी पढ़े | Coronavirus in Haryana: हरियाणा में हर शनिवार और रविवार को एसेंशियल सर्विसेज को छोड़ सभी ऑफिस और दुकानें रहेंगी बंद.

राज्य में संक्रमण से होने वाली मृत्यु दर 0.92 प्रतिशत है जबकि संक्रमण से ठीक होने की दर 72 प्रतिशत है।

बुलेटिन के अनुसार इस दौरान 8,827 मरीज ठीक हुए।

अब तक राज्य में कोविड-19 के कुल 2.44 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं।

आंध्र प्रदेश में अभी 87,803 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 21, 2020 07:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).