देश की खबरें | आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने 'जगनन्ना थोडु' योजना के तहत 561 करोड़ रुपये वितरित किए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस. जगनमोहन रेड्डी ने मंगलवार को ‘जगनन्न थोडु’ योजना के तहत 5.1 लाख छोटे और मंझोले कारोबारियों व कारीगरों को 561 करोड़ रुपये वितरित किए, जिसमें 11 करोड़ रुपये का ब्याज अनुदान घटक भी शामिल है।

अमरावती, 18 जुलाई आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस. जगनमोहन रेड्डी ने मंगलवार को ‘जगनन्न थोडु’ योजना के तहत 5.1 लाख छोटे और मंझोले कारोबारियों व कारीगरों को 561 करोड़ रुपये वितरित किए, जिसमें 11 करोड़ रुपये का ब्याज अनुदान घटक भी शामिल है।

उन्होंने इस वर्ष लगातार चौथे साल अपने अस्थायी कार्यालय में इस वर्ष की पहली किस्त के तहत ये धनराशि वितरित की।

रेड्डी ने कहा, “देश में कहीं भी इस तरह की योजना नहीं है, जिससे लाखों लोगों को फायदा हो रहा हो।”

'जगनन्ना थोडु' का उद्देश्य छोटे व्यापारियों और पारंपरिक कारीगरों को उनकी दैनिक पूंजी जरूरतों के लिए ऋणदाताओं के चंगुल से बचाना, और उन्हें अत्याधिक ब्याज दरों से बचने के लिए सशक्त बनाना है।

इस योजना के तहत प्रति वर्ष 10,000 रुपये का ब्याज-मुक्त ऋण प्रदान किया जाता है और प्रत्येक वर्ष ऋण राशि में 1,000 रुपये जोड़कर शीघ्र भुगतान की सुविधा मिलती है, जिसकी सीमा 13,000 रुपये है।

मुख्यमंत्री ने इस बात पर प्रकाश डाला कि 4.5 लाख से अधिक लाभार्थियों ने इन ऋणों को समय पर चुकाया है।

रेड्डी ने मंगलवार को कहा कि 5.1 लाख लाभार्थियों में से 50,000 नए लाभार्थी हैं।

आंध्र प्रदेश में इस योजना के तहत अब तक 2,956 करोड़ रुपये वितरित किए हैं, जिससे 15 लाख से अधिक छोटे व्यापारियों को लाभ हुआ है। इसी प्रकार, ब्याज सहायता के तहत इस योजना के माध्यम से अब तक 75 करोड़ रुपये की प्रतिपूर्ति की जा चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Prediction: पहले टी20 में जीत से शुरुआत करना चाहेगी न्यूजीलैंड महिला, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

NZ W vs SA W, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: दूसरे टी20 में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें हैमिल्टन की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\