देश की खबरें | आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को दिवाली की शुभकामनाएं दीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी ने शुक्रवार को राज्यपाल बिश्वभूषण हरिचंदन से मुलाकात की और उन्हें और उनकी पत्नी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अमरावती, 13 नवंबर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी ने शुक्रवार को राज्यपाल बिश्वभूषण हरिचंदन से मुलाकात की और उन्हें और उनकी पत्नी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री अपनी पत्नी भारती के साथ विजयवाड़ा में राजभवन पहुंचे और वहां आधा घंटा रूके ।

यह भी पढ़े | एनसीबी ने ड्रग्स मामले में अर्जुन रामपाल से 7 घंटे तक की पूछताछ: 13 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

एक सरकारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि त्योहार की मुबारकबाद देने के अलावा, जगन ने राज्यपाल को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने हरिचंदन को बताया कि वह इस महीने के आखिरी सप्ताह या दिसंबर के शुरू में राज्य विधानसभा का शीतकालीन सत्र बुलाना चाहते हैं।

यह भी पढ़े | दीवाली के दिन रात दस बजे तक ही चलेगी मेट्रो: डीएमआरसी.

हरिचंदन और जगन, दोनों ने ही राज्य के लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

राज्यपाल ने कहा, " दीपावली का पवित्र प्रकाश सभी के लिए शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। "

उन्होंने लोगों से कोविड-19 को लेकर सतर्क रहने को कहा क्योंकि यह महामारी अभी गई नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\