एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू निवेश आकर्षित करने के लिये जा रहे हैं सिंगापुर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू राज्य में निवेश आकर्षित करने के प्रयासों के तहत शनिवार रात 11 बजे हैदराबाद से सिंगापुर के लिए रवाना होंगे।

देश की खबरें | आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू निवेश आकर्षित करने के लिये जा रहे हैं सिंगापुर

अमरावती, 26 जुलाई आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू राज्य में निवेश आकर्षित करने के प्रयासों के तहत शनिवार रात 11 बजे हैदराबाद से सिंगापुर के लिए रवाना होंगे।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री 26 से 31 जुलाई तक सिंगापुर की छह दिवसीय यात्रा पर रहेंगे।

अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ, उनके 27 जुलाई को स्थानीय समयानुसार सुबह छह बजे सिंगापुर पहुंचने की उम्मीद है।

इसमें कहा गया है, ‘‘आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू शनिवार रात 11 बजे हैदराबाद से सिंगापुर के लिए रवाना होंगे।’’

इस यात्रा के दौरान, नायडू प्रमुख संगठनों के प्रतिनिधियों, प्रमुख व्यक्तियों और उद्योगपतियों से मुलाकात करेंगे।

पहले दिन वह सिंगापुर में दक्षिण पूर्व एशिया तेलुगु प्रवासी कार्यक्रम में भाग लेंगे।

बयान के अनुसार, मलेशिया, इंडोनेशिया, फिलीपीन और थाईलैंड जैसे देशों के तेलुगु उद्योगपतियों, व्यापारिक नेताओं, निवेशकों और पेशेवरों के इसमें भाग लेने की उम्मीद है।

आंध्र प्रदेश अनिवासी तेलुगु सोसाइटी (एपीएनआरटी) द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में लगभग 1,500 प्रतिनिधि भाग लेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 26, 2025 08:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).