देश की खबरें | एंडरसन पहला गेंदबाज जो ‘रिवर्स’ रिवर्स स्विंग कर सकता है : तेंदुलकर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत के दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का मानना है कि जेम्स एंडरसन एकमात्र गेंदबाज है जो ‘रिवर्स आउटस्विंगर’ डाल सकता है जिसमें उनकी कलाई की स्थिति पारंपरिक इनस्विंगर जैसी होती है।

नयी दिल्ली, 10 जुलाई भारत के दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का मानना है कि जेम्स एंडरसन एकमात्र गेंदबाज है जो ‘रिवर्स आउटस्विंगर’ डाल सकता है जिसमें उनकी कलाई की स्थिति पारंपरिक इनस्विंगर जैसी होती है।

तेंदुलकर ने इसे ‘रिवर्स’ रिवर्स स्विंग नाम दिया।

यह भी पढ़े | मेघालय में COVID-19 के नियमों का उल्लंघन करने वालों पर लगेगा जुर्माना.

वेस्टइंडीज के दिग्गज ब्रायन लारा के साथ अपने 100 एमबी ऐप पर तेंदुलकर ने बताया कि वेस्टइंडीज के खिलाफ एजिस बॉउल में चल रहे पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में एंडरसन इंग्लैंड के लिये क्यों महत्वपूर्ण है।

तेंदुलकर ने लारा से कहा, ‘‘रिवर्स स्विंग के मामले में जिम्मी एंडरसन संभवत: पहला गेंदबाज है जो रिवर्स स्विंग को भी रिवर्स करता है। ’’

यह भी पढ़े | गैंगस्टर विकास दुबे की COVID-19 रिपोर्ट आई निगेटिव, पोस्टमार्टम के लिए हरी झंडी.

अगर सरल शब्दों में कहें तो दायें हाथ के बल्लेबाज के लिये पारंपरिक स्विंग में गेंद का चमकदार हिस्सा बाहर की तरफ और खुरदुरा हिस्सा अंदर की तरफ होता है। रिवर्स आउटस्विंगर के मामले में गेंद का मूवमेंट बदल जाता है मतलब वह दायें हाथ के बल्लेबाज के लिये बाहर की तरफ निकलती है लेकिन चमकदार हिस्सा बाहर की तरफ ही रहता है लेकिन दोनों मामलों में कलाई की स्थिति भिन्न होती है।

तेंदुलकर के अनुसार जब उन्होंने एंडरसन की कलाई की स्थिति पर ध्यान दिया तो उन्होंने उन्हें रिवर्स आउटस्विंगर करते हुए देखा जिसमें कलाई की स्थिति पारंपरिक इनस्विंगर की तरह थी। ऐसा उन्होंने पहले कभी नहीं सुना था।

तेंदुलकर ने कहा, ‘‘मैंने कई बार अनुभव किया कि वह गेंद को ऐसे पकड़ता है जैसे आउटस्विंगर करना चाहता हो लेकिन गेंद छोड़ते समय वह गेंद को अंदर लाने की कोशिश करता है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘अधिकतर बल्लेबाज कलाई की स्थिति पर गौर करते हैं और वह असल में क्या करता है। वह आपको दिखाएगा कि वह इनस्विंगर कर रहा है लेकिन गेंद के दोनों हिस्सों के बीच असंतुलन से वह बाहर की तरफ निकलेगी। ’’

तेंदुलकर ने कहा कि अपनी कलाई की स्थिति में तेजी से बदलाव करके एंडरसन बल्लेबाज को शॉट मारने के लिये मजबूर कर देता है।

उन्होंने कहा, ‘‘वह जो करता है, वह आपको इनस्विंगर खेलने के लिये तैयार करता है और गेंद जब आधी पिच से ज्यादा पार कर लेती है तब वह आपसे बाहर की तरफ निकलना शुरू कर देती है। लेकिन आप तो शॉट खेलने के लिये तैयार हो क्योंकि आपने इनस्विंग की स्थिति देखी है और यह मेरे लिये नया था। कोई ऐसा नहीं करता है। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\