एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | राजस्थान में अराजकता का माहौल, भ्रष्टाचार में लिप्त गहलोत सरकार: भाजपा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर हमला करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को आरोप लगाया कि वहां अराजकता की स्थिति है और अशोक गहलोत सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है।

देश की खबरें | राजस्थान में अराजकता का माहौल, भ्रष्टाचार में लिप्त गहलोत सरकार: भाजपा

नयी दिल्ली, 10 जुलाई राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर हमला करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को आरोप लगाया कि वहां अराजकता की स्थिति है और अशोक गहलोत सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है।

पार्टी मुख्यालय में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए भाजपा प्रवक्ता राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कहा कि राज्य में पिछले एक साल में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार के मामलों में 50 फीसदी की वृद्धि हुई है, जबकि अनुसूचित जाति समुदाय के लोगों के खिलाफ अत्याचार के मामलों में भी बहुत इजाफा हुआ है।

उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के समय जब पूरा देश कोरोना से लड़ रहा था, उस समय राजस्थान की महिलाएं और बच्चियां कोरोना के साथ-साथ ऐसे हैवानों से भी खुद को बचा रही थीं।

उन्होंने कहा, ‘‘क्योंकि इनको बचाने वाली वहां की सरकार आंख और कान बंद करके बैठी हुई थी। राजस्थान में कांग्रेस की सरकार में नोटों के आगे कुछ नहीं चलता है। राज्य में पीड़ित, शोषित और वंचितों की कोई नहीं सुनता है।’’

राजस्थान के सांसद राठौर ने कहा कि प्रदेश की सरकार का एक ही लक्ष्य है कि किसी तरह सत्ता में बने रहना।

उन्होंने दावा किया, ‘‘इसकी वजह से ही उन्होंने सबको खुली छूट दे रखी है। इसी कारण राज्य के हालात इतने खराब हैं।’’

ब्रजेन्द्र

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 10, 2021 07:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).