देश की खबरें | अनहत ने स्कॉटिश जूनियर ओपन स्क्वाश में अंडर-19 बालिका खिताब जीता
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत की प्रतिभाशाली युवा अनहत सिह ने शानदार प्रदर्शन की बदौलत एडिनबर्ग में हुए 2023 स्कॉटिश जूनियर ओपन स्क्वाश में बालिका अंडर-19 खिताब अपने नाम किया।
नयी दिल्ली, 31 दिसंबर भारत की प्रतिभाशाली युवा अनहत सिह ने शानदार प्रदर्शन की बदौलत एडिनबर्ग में हुए 2023 स्कॉटिश जूनियर ओपन स्क्वाश में बालिका अंडर-19 खिताब अपने नाम किया।
अनहत ने शनिवार को फाइनल में घरेलू प्रबल दावेदार रोबिन मैकअल्पाइन पर 11-6, 11-1, 11-5 से जीत हासिल की।
दिल्ली की इस खिलाड़ी के लिये यह शानदार वर्ष रहा जिसमें उन्होंने अंडर-19 और सीनियर राष्ट्रीय चैम्पियनशिप का दोहरा खिताब जीता तथा एशियाई खेलों और शुरूआती एशियाई मिश्रित युगल चैम्पियनशिप दोनों में अभय सिंह के साथ मिश्रित युगल में कांस्य पदक जीता।
भारत के सुभाशीष चौधरी ने लड़कों के अंडर-15 फाइनल में हमवतन शिवेन अग्रवाल को 5-11, 11-4, 6-11, 11-8, 11-5 से मात दी जबकि श्रेष्ठ अय्यर ने लड़कों के अंडर-13 फाइनल में श्रेयांश जाह को 11-8, 11-8, 3-11, 11-8 से पराजित किया।
शीर्ष वरीय भारतीय आद्या बुधिया ने बालिका अंडर-13 फाइनल और शीर्ष वरीय प्रभव बजोरिया ने लड़कों के अंडर-11 फाइनल में जीत हासिल की।
दिव्यांशी जैन अंडर-11 वर्ग में उप विजेता रहीं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)