खेल की खबरें | अनाहत सिंह ने अंडर 15 ब्रिटिश ओपन स्क्वाश खिताब जीता
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत की उदीयमान स्क्वाश खिलाड़ी अनाहत सिंह ने ब्रिटिश जूनियर ओपन में लड़कियों का अंडर 15 खिताब जीत लिया ।
बर्मिंघम, आठ जनवरी भारत की उदीयमान स्क्वाश खिलाड़ी अनाहत सिंह ने ब्रिटिश जूनियर ओपन में लड़कियों का अंडर 15 खिताब जीत लिया ।
पिछले साल राष्ट्रमंडल खेलों में भारत की सबसे युवा खिलाड़ी 14 वर्ष की अनाहत ने मिस्र की सोहेला हाजिम को फाइनल में 3 . 1 से हराया ।
ब्रिटिश जूनियर ओपन हर साल जनवरी में होता है । इस बार कोरोना महामारी के कारण इसका आयोजन दो साल बाद हुआ है ।
क्वार्टर फाइनल में अनाहत ने मलेशिया की हरलीन टेन को 3 . 0 से हराया था जबकि सेमीफाइनल में मिस्र की मालक समीर को 3 . 0 से मात दी थी ।
अनाहत ने 2019 में अंडर 11 खिताब जीता था और एक साल बाद अंडर 13 वर्ग में उपविजेता रही थी ।
अब भारतीय खिलाड़ी फरवरी में चेन्नई में होने वाली एशियाई जूनियर टीम चैम्पियनशिप की तैयारी करेगी ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)