देश की खबरें | महाराष्ट्र के ठाणे में अज्ञात व्यक्ति ने ट्रेन यात्री पर डंडे से किया हमला
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस में सवार 27 वर्षीय युवक पर एक अज्ञात व्यक्ति ने चलती ट्रेन के बाहर से लकड़ी के डंडे से कथित तौर पर हमला किया जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
ठाणे, आठ फरवरी महाराष्ट्र के ठाणे जिले में हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस में सवार 27 वर्षीय युवक पर एक अज्ञात व्यक्ति ने चलती ट्रेन के बाहर से लकड़ी के डंडे से कथित तौर पर हमला किया जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के एक अधिकारी ने कल्याण में बताया कि यह घटना सोमवार को जिले के अंबिवली और कल्याण के बीच दोपहर को हुई जब नासिक के मनमाड का रहने वाला एक श्रमिक ट्रेन के सामान्य श्रेणी की एक बोगी में दरवाजे पर खड़ा था।
पटरी के पास मौजूद एक अज्ञात व्यक्ति ने बिना किसी उकसावे के उस पर लकड़ी के डंडे से वार किया।
अधिकारी ने बताया कि पीड़ित को आंख पर चोट आई है। उसे इलाज के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया।
उन्होंने बताया कि कल्याण में जीआरपी ने मंगलवार को शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 336 (मानव जीवन या दूसरों की व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने के लिए जल्दबाजी या लापरवाही से कार्य करना) और 338 (दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालकर गंभीर चोट पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज किया।
पुलिस के अनुसार, अपराधी को पकड़ने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 08, 2024 10:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

