देश की खबरें | मथुरा में प्रयागराज जाने वाले तीर्थयात्रियों की बस में आग लगने से एक बुजुर्ग की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना से प्रयागराज महाकुम्भ में तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक निजी बस में मंगलवार को आग लग जाने से एक बुजुर्ग यात्री की मौत हो गई।

मथुरा (उप्र), 14 जनवरी तेलंगाना से प्रयागराज महाकुम्भ में तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक निजी बस में मंगलवार को आग लग जाने से एक बुजुर्ग यात्री की मौत हो गई।

अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि मंगलवार को तेलंगाना के करीब 50 तीर्थयात्रियों को लेकर एक निजी बस आज शाम वृन्दावन के पर्यटक सुविधा केंद्र पहुंची थी। उनके मुताबिक, ये सभी लोग महाकुम्भ के दौरान स्नान के लिए प्रयागराज जाने वाले थे, लेकिन कुछ यात्री वृन्दावन के मंदिरों के दर्शन के लिए चले गए और कुछ खाना बनाने की तैयारी करने लगे।

कुमार ने बताया कि इसी बीच, अचानक बस में से चिंगारी निकलने लगी और कुछ ही पलों में बस में भयंकर आग लग गई जिसके बाद पुलिस एवं दमकल कर्मियों को फोन कर सूचना दी गई।

उनके मुताबिक, इसी दौरान बस के तीर्थयात्रियों में से एक ने बताया कि बीमार बुजुर्ग ध्रुपति तो बस में ही रह गए हैं, लेकिन तब तक आग काफी विकराल रूप ले चुकी थी।

कुमार ने बताया कि दमकल की गाड़ी के पहुंचने से पहले ही 60 वर्षीय ध्रुपति की मृत्यु हो गई।

कुमार ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं तथा आग लगने के कारणों का पता लगा रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

\