देश की खबरें | कश्मीर के राजौरी, कठुआ में पाकिस्तानी गोलीबारी में सेना का एक जवान शहीद, एक घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तानी बलों ने शनिवार को बिना किसी उकसावे के जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) और नियंत्रण रेखा पर स्थित दो सेक्टरों में अग्रिम चौकियों और गांवों को निशाना बनाकर गोलीबारी की, जिसमें सेना का एक हवलदार शहीद हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
जम्मू, 21 नवंबर पाकिस्तानी बलों ने शनिवार को बिना किसी उकसावे के जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) और नियंत्रण रेखा पर स्थित दो सेक्टरों में अग्रिम चौकियों और गांवों को निशाना बनाकर गोलीबारी की, जिसमें सेना का एक हवलदार शहीद हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
इस घटना के बमुश्किल एक हफ्ते पहले, 13 नवंबर को उत्तर कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सैनिकों ने कई बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था जिसमें पांच सुरक्षाकर्मी समेत कुल 11 लोगों की मौत हो गई थी।
यह भी पढ़े | Bihar: मुस्लिम युवक ने अपने घर के आंगन में छठव्रतियों के लिए बनवाया जलकुंड.
अधिकारियों ने बताया कि राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर के लाम इलाके में सीमा पार से देर रात करीब एक बजे हुई गोलीबारी में अग्रिम चौकी पर तैनात हलवदार पाटिल संग्राम शिवाजी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। अधिकारियों ने बताया कि बाद में शिवाजी की मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि एक अन्य सैनिक घायल हुआ है और उसका सेना के अस्पताल में उपचार चल रहा है।
उन्होंने बताया कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया और दोनों ओर से कुछ समय तक गोलीबारी होती रही।
जम्मू स्थित व्हाइट नाइट कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग तथा अन्य अधिकारियों ने शहीद जवान को सलाम किया और उनके परिवार के प्रति संवदेनाएं जताईं।
सेना की ओर से जारी वक्तव्य में रक्षा प्रवक्ता की ओर से कहा गया कि महाराष्ट्र के कोल्हापुर के निगावे गांव के निवासी हवलदार शिवाजी साहसी, उत्साही और निष्ठावान सैनिक थे।
उन्होंने कहा, ‘‘उनके सर्वोच्च बलिदान एवं कर्तव्यपरायणता के लिए राष्ट्र सदैव उनका आभारी रहेगा।’’
अधिकारियों ने यह भी बताया कि पाकिस्तानी रेंजरों ने कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट बिना उकसावे के गोलीबारी की।
उन्होंने बताया कि सतपाल, मानयारी, लडवाल और करोल कृष्ण सीमा चौकी इलाकों में पाकिस्तान की ओर से शुक्रवार रात दस बजे के आसपास गोलीबारी शुरू हुई जिसका सीमा सुरक्षा बल ने मुंहतोड़ जवाब दिया।
सीमा पार से गोलीबारी शनिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे तक जारी रही, हालांकि इसमें जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 21, 2020 03:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

